3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : जेपी नड्डा के जोधपुर-उदयपुर दौरे पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Pratap Singh Khachariyawas Big Satement : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर और उदयपुर दौरे पर राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान। जानेंगे तो सोचने पर हो जाएंगे मजबूर।

1 minute read
Google source verification
pratap_singh_khachariyawas.jpg

Pratap Singh Khachariyawas

राजस्थान में वोटिंग के लिए सिर्फ डेढ़ माह से कम का समय बचा है। आज तो राजस्थान में राजनीति का मौसम गरम है। एक तरफ तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर और उदयपुर दौरे पर है। जहां वे अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बारां में कांग्रेस के जनजागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की वादा खिलाफी पर जवाब मांगेंगे। इधर जयपुर में राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जोधपुर और उदयपुर दौरे पर तंज कसा। खाचरियावास ने कहा, भाजपा के जितने भी बड़े नेता आएंगे उतना ही भाजपा में बिखराव होगा। भाजपा में अभी सफाई अभियान चल रहा है पुराने नेताओं को हटाकर नए नेताओं को खड़े करने का अभियान चल रहा है। भाजपा अभी आपस में लड़ी रही है, राजस्थान में कांग्रेस बड़े अंतर से जीतेगी।

इच्छुक उम्मीदवार मायूस

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 9 अक्टूबर को भाजपा ने पहली लिस्ट में 41 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में 7 सांसदों को विधायकी का टिकट दिया है। जिससे उस क्षेत्र के इच्छुक उम्मीदवार मायूस हो गया। पर इसका असर यह हुआ कि कई जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बगावत कर दी। अब भाजपा के बड़े नेता इस नुकसान की भरपाई करने के लिए रुठे नेताओं को आश्वसन के जरिए माना रहे हैं। जेपी नड्डा का जोधपुर और उदयपुर दौरे इस आइने से देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : मशहूर डांसर गोरी नागोरी की राजनीति में एंट्री, AAP ज्वॉइन की

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की पहली लिस्ट पर आई बड़ी खबर, टिकट पर सीएम अशोक गहलोत का दिल्ली में बड़ा बयान

Story Loader