14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम की खबर: राजस्थान का ‘रोज़गार बुलेटिन’, एक खबर में जानिए भर्तियों से जुडी तमाम ताज़ा अपडेट्स

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

3 min read
Google source verification
rajasthan employment news

राजस्थान में बड़ी संख्या में युवा बेरोज़गारी का दंश झेल रहे हैं। नौकरी पाने की हसरत लिया ये वर्ग हर समय भर्तियां निकलने की आस में नज़रें गढ़ाए रहता है। ऐसे में ज़रूरी है कि प्रदेश में पहले से निकली हुई या आगामी दिनों में निकलने वाली भर्तियों की जानकारी मिलती रहे। दरअसल, कई बार युवाओं को महत्वपूर्ण भर्तियों की जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे कि वे योग्यता और काबलियत होते हुए भी आवेदन करने से वंचित रह जाते हैं।

राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम की कोशिश हमेशा से ही बेरोज़गार युवाओं को न सिर्फ प्रदेश की बल्कि विभिन्न राज्यों की भर्तियों से अपडेट करवाने की रहती है। इसी परिप्रेक्ष्य में 'रोज़गार बुलेटिन' शुरू किया जा रहा है जिसमें भर्तियों से जुडी तमाम ताज़ा अपडेट्स युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रस्तुत है आज का 'रोज़गार बुलेटिन'।


पहली खबर: हैल्पर सैकंड पद पर होगी भर्ती, बिजली कम्पनियों ने 2089 पदों पर मांगे आवेदन

बिजली कम्पनियों में अब दसवीं पास बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी। इनमें पहली बार सेमी-स्किल्ड लेबर के रूप में 2089 हेल्पर सैकंड के पद पर भर्ती होगी। डिस्कॉम ने इसकी सार्वजिनक सूचना जारी कर दी है।


भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर से शुरू होगी। बिजली कम्पनियों में अभी तक टेक्नीकल हेल्पर के पद पर आईटीआई होल्डर्स की भर्ती की जा रही थी, लेकिन फील्ड में खम्भे लगाने के लिए गड्ढे खोदने से लेकर कई तरह के काम ऐसे है, जहां सेमी-स्किल्ड लेबर की जरूरत होती है। इसी कारण सेमी स्किल्ड लेबर के रूप में हेल्पर सैकंड के पद सृजित करवाए गए।


फैक्ट फाइल
—2089 पद के लिए होगी भर्ती तीनों डिस्कॉम में
—1360 पद होंगे जयपुर डिस्कॉम के लिए
—391 पद अजमेर डिस्कॉम में
—338 पद जोधपुर डिस्कॉम के लिए
—1 से 15 सितम्बर तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया


दूसरी खबर: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम घोषित, 13 हज़ार 142 पदों के लिए हुई थी भर्ती
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2018 का परिणाम पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को घोषित कर दिया। वेबसाइट पर भारी दबाव होने से इसे धीरे-धीरे कई भागों में अपलोड किया जा रहा है। आइजी डॉ. प्रशाखा माथुर ने बताया कि सीआइडी इंटेलीजेंस डॉग स्क्वॉयड, आरएसी दसवीं बटालियन बीकानेर, आरएसी ९वीं बटालियन टोंक, जयपुर ग्रामीण का परिणाम अपलोड कर दिया गया है।


झुंझुनूं व 12वीं आरएसी बटालियन दिल्ली का परिणाम अपलोड सोमवार रात तक हो जाएगा। कुल पदों के पांच गुना अभ्यर्थी यानि 65710 आवेदक अगले चरण के लिए पात्र होंगे। कुल 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें 82 फीसदी ने परीक्षा दी थी।

तीसरी खबर: रीट का प्रमाण पत्र लेने पहुंचे अभ्यर्थी लौटे निराश
रीट लेवल 2 का प्रमाण पत्र लेने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बनीपार्क स्थित केंद्र पर पहुंचे अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी। जबकि, बोर्ड ने प्रमाण पत्र का वितरण सोमवार को किया जाना तय किया था। इसके बावजूद स्कूल प्रिंसीपल ने अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र नहीं बांटे। इस दौरान केंद्र पर करीब दो-तीन सौ अभ्यर्थी इकट्ठे हो गए। लेकिन, प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर झालावाड़, दौसा सहित अन्य दूर-दराज के इलाकों से आए अभ्यर्थियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

आज होगा वितरण, सूचना की चस्पा
अभ्यर्थी चेतन कुमार ने बताया कि बोर्ड की सूचना के अनुसार ही प्रमाण पत्र लेने आए थे। मगर यहां कर्मचारियों ने देने से मना कर दिया। इतना ही नहीं केंद्र के कमरे पर भी ताला लगा दिया गया। साथ ही आज प्रमाण पत्र का वितरण नहीं होगा, यह नोटिस भी चिपका दिया। जब अभ्यर्थियों ने सवाल किया तो भी उसका जवाब नहीं दिया। बल्कि कुछ देर बाद एक दूसरा नोटिस लगा दिया गया, जिसमें प्रमाण पत्र मंगलवार से दिए जाने की सूचना थी। उन्होंने कहा कि दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थी रात में कहां रुकेंगे, प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है।


एक अन्य अभ्यर्थी इंद्रकुमार ने बताया कि रीट के ऑनलाइन मिले प्रमाण पत्र में कुछ गलतियां हैं। उन्हें ठीक करवाने के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है। तभी गलती ठीक करवाने के लिए आवेदन हो पाएगा। ठीक होने के बाद ही प्रमाण पत्र लेवल 2 की भर्ती में लग सकेगा। प्रमाण पत्र 29 अगस्त तक ही वितरित होंगे। ऐसे में डर है कि प्रशासन की ढिलाई से योग्य होते हुए भी भर्ती से वंचित न हो जाएं।


वर्जन ::::
- केंद्र पर सूची संबंधी कोई दिक्कत थी। इसीलिए तत्काल सूची भेज दी गई थी। इसके बाद वितरण की जिम्मेदारी प्रिंसीपल की होती है। मंगलवार से वितरण हो जाएगा।
- बीएल चौधरी, चेयरमैन, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड