6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर राजस्थान के ताकतवर नेता, जानिए कौन-कौन हैं फेहरिस्त में शामिल

सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान से ज्यादा सरकार के कामकाज और विपक्ष को उसकी भूमिका याद दिलाने का माध्यम बन गया है। वहीं अब आम आदमी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात आसानी से सरकार या अपने नेताओं तक पहुंचा रहा है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 10, 2022

twitter.jpg

जयपुर। सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान से ज्यादा सरकार के कामकाज और विपक्ष को उसकी भूमिका याद दिलाने का माध्यम बन गया है। वहीं अब आम आदमी भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात आसानी से सरकार या अपने नेताओं तक पहुंचा रहा है। राजनीतिक पार्टियों और उनके नेताओं ने पिछले 8 से 10 सालों में सोशल मीडिया को अपने प्रचार व विपक्षी पार्टियों पर जुबानी हमले बोलने का माध्यम बना लिया है। यही नहीं किस नेता के कितने फॉलोअर्स है, इससे उसकी सियासी ताकत का भी अंदाजा लगाया जाने लगा है। यही वजह है लोकप्रिय नेता सोशल मीडिया पर लखपति बन चुके हैं। या यह कहे कि इनके फॉलोअर्स की संख्या सोशल मीडिया पर लाखों पहुंच चुकी है।

इस समय ट्विटर किसी भी नेता के लिए अपने विचार और विरोधियों पर जुबानी हमला बोलने का सबसे सशक्त माध्यम है। ट्विटर की बात की जाए तो इस समय राजस्थान में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हैं। राजे के ट्विटर पर 4.8 मिलियन यानि 48 लाख फॉलोअर्स हैं। वसुंधरा राजे का यह अकाउंट मार्च, 2013 में बनाया गया था। राजे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर हैं। गहलोत के 4.2 मिलियन यानि 42 लाख ट्विटर फॉलोअर्स हैं। गहलोत का ट्विटर अकाउंट अक्टूबर, 2011 में बना था। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गहलोत से कुछ पीछे हैं। उनके कुल फॉलोअर्स 4.1 मिलियन यानि 41 लाख हैं। पायलट का ट्विटर अकाउंट मार्च, 2014 में बनाया गया था।

डोटासरा के भी 13 लाख फॉलोअर्स, बेनीवाल भी ज्यादा पीछे नहीं

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हैं। उनके कुल 1.3 मिलियन यानि 13 लाख फॉलोअर्स हैं। जबकि उनकी विपक्षी पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के फॉलोअर्स की संख्या आधे से भी कम है। पूनियां के कुल फॉलोअर्स 488.4 के यानि 4.88 लाख हैं। पूनियां का ट्विटर अकाउंट दिसंबर, 2013 और डोटासरा का ट्विटर अकाउंट दिसंबर, 2015 में बनाया गया है। वहीं रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल के फॉलोअर्स 892.5 के यानि 8.92 लाख है।

यह भी पढ़ें : शांति धारीवाल ने प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का किया खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे

ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले नेता हैं। उनके कुल फॉलोअर्स 82.3 मिलियन यानि 8 करोड़ 23 लाख से ज्यादा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर कुल फॉलोअर्स 21.5 एम यानि दो करोड़ 15 लाख हैं।


यह भी पढ़ें : राजस्थान के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, एलडीसी नियुक्ति पर सरकार का बड़ा फैसला

कांग्रेस से बहुत आगे है राजस्थान भाजपा

दोनों बड़ी पार्टियों की बात की जाए तो राजस्थान भाजपा बहुत आगे नजर आ रही है। राजस्थान भाजपा के ट्विटर पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वहीं पीसीसी राजस्थान के फॉलोअर्स की संख्या महज 2.72 लाख ही है। हालांकि सवाल यह भी उठता है कि दोनो पार्टियों इतनी पुरानी हैं और दोनों के समर्थकों की संख्या भी लाखों में फिर भी दोनों ही पार्टियां मिलियन क्लब में शामिल क्यों नहीं हो पाईं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग