30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के पूर्व विधायक जगन्नाथ वर्मा का निधन

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 27 Nov 2018, 2:56 PM IST

jgannath verma

जयपुर। राजस्थान में भाजपा को चुनाव से कुछ दिनों पहले बड़ा झटका लगा है। झालावाड़ के मनोहर थाना क्षेत्र के भाजपा से पांच बार विधायक रहे जगन्नाथ वर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। इससे पूरे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

जगन्नाथ वर्मा बहुत दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे, जिसके चलते जयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका मंगलवार को निधन हो गया। जगन्नाथ वर्मा भाजपा की ओर से मनोहर थाना क्षेत्र में 5 बार विधायक रहे हैं। उनकी मनोहरथाना क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती रही है। ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन हो जाने से पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

जगन्नाथ वर्मा के अनुभव का पार्टी लगातार फायदा उठा रही थी। वर्मा पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण राजपा में शामिल हो गए थे। वे राजपा से लड़े किंतु हार गए। हाल ही मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान वे पुनः भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र- 50 लाख नौकरियां और 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग