
Rajasthan Foundation Day : राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि उत्सवधर्मिता में यहां के लोगों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी जीते हुए अभावों में भी पर्व, तीज-त्योहार और संस्कृति के भाव भरे है।

Rajasthan Foundation Day : कलाकारों ने बिखरे राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति के रंग। राजस्थान स्थापना दिवस की शुरुआत कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वाद्य यंत्रों के मेल से लंगा, मांगणियार द्वारा बनाई मधुर धुन "डेजर्ट सिंफनी" में सजे "निबुड़ा" गीत से की।

Rajasthan Foundation Day : राजस्थान का पारम्परिक घूमर नृत्य और भवाई प्रस्तुत करते कलाकारों ने जहां लोक गीतों संग नृत्य की मोहक छटाएं बिखेरी वहीं सहरिया स्वांग के अंतर्गत कलाकारों द्वारा बॉडी पेंट लगाकर सिर पर पत्तियां ओढ़े किया आदिवासी करतब मोहक था। राजस्थान के पार्मरिक सपेरा समुदाय द्वारा किया जाने वाला कालबेलिया नृत्य के अंतर्गत कलाकारों का अंग विन्यास चकित करने वाला था।

Rajasthan Foundation Day : अपलक कार्यक्रम को देखते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र व अन्य।

Rajasthan Foundation Day : कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान भक्ति और शक्ति का संगम प्रदेश है। उन्होंने राजस्थान दिवस पर संकल्पित होकर राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।