14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget ‘काउंट डाउन’ से ठीक पहले आखिर चर्चाओं में क्यों हैं प्रिंसिपल फाइनेंस सेकेटरी Akhil Arora ?

Rajasthan Gehlot Government Finance Secretary IAS Akhil Arora in news - गहलोत सरकार के वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा चर्चा में, राज्य बजट से दो दिन पहले टूटा है दुखों का पहाड़, सभी रस्मों को निभा फिर संभाल लिया है विभाग का ज़िम्मा, राज्य बजट की तैयारियों में अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान, वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं अखिल अरोड़ा, प्रशासनिक गलियारों में सराहा जा रहा आईएएस अफसर का 'राजधर्म'

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Gehlot Government Finance Secretary IAS Akhil Arora in news

जयपुर।

राज्य बजट को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे गहलोत सरकार के प्रमुख शासन सचिव वित्त अखिल अरोड़ा का 'राजधर्म' प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, राज्य बजट पेश होने से दो दिन पहले ही अरोड़ा की मां कमलेश का स्वर्गवास हुआ है। बावजूद इसके वे बजट पूर्व की अंतिम तैयारियों में जुटे नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ आईएएस अखिल अरोड़ा का वित्त विभाग के प्रशासनिक तंत्र में मुखिया होने के नाते राज्य बजट को तैयार करने में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी रही है। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भी इस सिलसिले में कई मंथन बैठकें कर चुके हैं। लेकिन इन्हीं तैयारियों के बीच बीते रविवार को उनकी मां का लंबी बिमारी के निधन हो गया था।

रस्में निभाकर फिर 'मैदान' में

जानकारी के अनुसार राज्य बजट की तैयारियों और मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते वित्त सचिव अखिल अरोड़ा के लिए बीते कुछ दिन बेहद मुश्किलों भरे रहे। 88 वर्षीय उनकी मां कमलेश देवी को गंभीर स्वास्थय अवस्था के चलते एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में लेजाया गया था, जिसके बाद कार्डियोलॉजी चिकित्सकों उनको बचाने की खूब कोशिशें कीं, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

राज्य बजट तैयारियों के बीच अपनी मां को खोने का गम लिए अरोड़ा ने मां के निधन के बाद अंतिम संस्कार और अन्य सभी रस्में पूरी कीं। व्यक्तिगत सभी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करने के बाद वे फिर से राज्य बजट को अंतिम रूप देने में जुट गए। यही वजह है कि उनके 'राजधर्म' की चर्चाएं अब प्रशासनिक गलियारों में हो रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग