30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Good News: सरकारी नौकरी के लिए इन तीन जिलों से कभी भी आ सकता है बुलावा

Rajasthan Good News: प्रदेश सरकार ने लोगों को नए जिले की सौगात ही नहीं दी बल्कि अब Three Districts के संचालन के लिए लिपिक, इंजीनियर, चपरासी, ड्राइवर, सफाई कर्मी आदि पदों पर भर्तियां होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 29 May 2023, 11:55 AM IST

Rajasthan Good news

Rajasthan Good news

Rajasthan Good News: प्रदेश सरकार ने लोगों को नए जिले (Rajasthan New District) की सौगात ही नहीं दी बल्कि अब जिलों के संचालन के लिए लिपिक, इंजीनियर, चपरासी, ड्राइवर, सफाई कर्मी आदि पदों पर भर्तियां होंगी। यानी अब लोगों को (Government Job) मिलेंगी। इसकी शुरूआत खैरथल जिले से होने की तैयारी है। इस जिले के 15 विभागों के पद सृजन का काम एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास जाएगा और वहां से रिक्तियां निकाली जाएंगी। जानकारों का कहना है कि एक ही जिले से करीब 600 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस तरह दो जिलों में रिक्तियों की संख्या 1200 से ज्यादा होंगी।

यह भी पढ़ें: विधायक बोले, थप्पड़ जडूंगा तो तहसीलदार बोले, चल हट...! आखिर क्यों हुआ विवाद

यहां से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाने की तैयारी: हाल ही में खैरथल जिले के विशेषाधिकारी की ओर से बैठक ली गई थी। उसी के तहत यहां के विभाग पद सृजन का कार्य तेजी से कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह काम सबसे पहले किया। कलक्ट्रेट के पदों की संख्या भी लगभग तैयार हो गई। चिकित्सकों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक तैनात होंगे। अलवर जिले से कितना स्टाफ इन नए विभागों के संचालन के लिए लगाया जाएगा, इस पर भी प्लान लगभग तैयार हो गया है।

यह भी पढ़ें: RPSC Paper Leak Case: पेपर आउट मामले में बड़ा फैसला पटवारी को किया बर्खास्त

बताया जाता है कि हर विभाग से दो से तीन अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसी के साथ कोटपूतली-बहरोड़ में भी पदों का सृजन होना है। ऐसे में नौकरी के लिए लॉटरी लग सकती है। तमाम लोग तो नौकरी के लिए अभी से लग गए हैं। कोई नेताओं से सिफारिशें लगवा रहे हैं तो कुछ अधिकारियों से संपर्क साध रहे हैं।

जिले की स्थापना के लिए विभाग बनाए जाते हैं। खैरथल में फिलहाल 15 विभागों का संचालन होगा। इसमें कलक्ट्रेट, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन आदि शामिल होंगे। बताया जाता है कि विभागों के संचालन के लिए करीब 200 पदों पर पहले भर्तियां की जाएंगी। कुछ दूसरे जिलों से स्थानांतरण भी कर्मचारियों के होंगे।

यह भी पढ़ें:इस जिले को मिला बिजली-पानी-शिक्षा और स्वास्थ्य समेत 19 विभागों का तोहफा

इसके अलावा विभाग अध्यक्ष की तैनाती खुद सरकार दूसरे जिलों के जरिए या फिर नए भर्तियों के जरिए सीधे चयन करके करेगी। जानकार कहते हैं कि सरकार की प्राथमिकता है कि जुलाई तक हर हाल में विभाग नए जिलों में चल जाएं ताकि लोगों की भागदौड़ समस्या निस्तारण के लिए कम हो जाए और एक अच्छा संदेश जाए।