Rajasthan News: संगरिया (हनुमानगढ़). पंचायत समिति में शनिवार को हुई साधारण सभा की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी और तहसीलदार विश्वप्रताप चारण की कहासुनी अभद्रता की सीमा लांघ गई। गुस्से में विधायक का हाथ उठ गया, वहीं तहसीलदार ने उन्हें चल हट बोलकर बाहर जाने को कह दिया। तमतमाए तहसीलदार सभा छोड़कर चले गए। घटनाक्रम के अनुसार आठ मई को रखी गई विशेष बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। जिला परिषद हनुमानगढ़ के आदेश के तहत शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद 11 बजे ब्लॉक स्तरीय बैठक पुन: आहुत की गई।