7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कर्मचारियों का गहलोत सरकार ने बढ़ाया डीए, दिवाली से पहले बड़ा तोहफा

राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच गहलोत सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों का डीए बढाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 28, 2022

सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार का सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

जयपुर। राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच गहलोत सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने राज्य कर्मचारियों का डीए बढाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है। जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान के सियासी उबाल पर दिव्या मदेरणा के बयान ने मचाया बवाल

कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा। इस आदेश से करीब 7 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। आपको बता दें कि दिवाली से पहले गहलोत सरकार जल्द ही बोनस की भी घोषणा करने वाली है। इसे लेकर मंथन चल रहा है और माना जा रहा है कि इस बार दिवाली से पहले ही कर्मचारियों को बोनस की राशि मिल जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग