शिक्षक संगठनों का तर्क है कि शिक्षकों के पास स्कूल में पौधोरापण कराने से लेकर किताबों का वितरण सहित अन्य काम कराने पड़ रहे हैं। इधर, जुलाई में माह में विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चल रहा है। शिक्षक प्रवेश उत्सव कार्य में भी काम कर रहे हैैं। इन सब के बीच स्कूलों में पढ़ाई भी कराई जा रही है। गौरतलब है कि शिक्षकों की ओर से गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध किया जाता रहा है।