28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में गर्मी दिखाने लगी तेवर, 8 शहरों का पारा 43 डिग्री पार, यह जिला रहा सबसे अधिक गर्मी

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan-heatwave-alert

Heatwave Alert In Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को राज्य में आठ शहरों में दिन के पारा 43 डिग्री से अधिक पहुंच गया। श्रीगंगानगर में सबसे अधिकतापमान श्रीगंगानगर 45.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इधर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी चर्ली औ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने व तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है।

जानें कहां कितना रहा तापमान

पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर 45.8, जैसलमेर में 44.9, बीकानेर में 44.8, बाड़मेर में 44.2, चूरू में 44.1, कोटा में 42.6, जोधपुर में 42.5, जयपुर में 42.4, चित्तौड़गढ़ में 42.3, पाली में 42.2, अलवर में 41.6, भीलवाड़ा में 41.6, झुंझुनूं में 41.6, नागौर में 41.5, अजमेर में 41.3, अंता-बारां में 41.1, जालोर में 40.7 और सीकर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां आज से चार दिन हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले में आज से चार दिन तक और हनुमानगढ़ में 18-19 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 2 दिन बाद फिर पलटेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

अगले दो दिन यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 17 मई को अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 18 मई को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोट, प्रतापगढ़ में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें

राजस्थान में पहली बार मई की चुभती गर्मी में हो रही राहत की बारिश, जानें क्यों

यह भी पढ़ें

राजस्थान में कब होगी मानसून की एंट्री? IMD का नया अपडेट आया सामने

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग