
Good News : ट्रेन से सस्ता हुआ हवाई जहाज का किराया
देवेन्द्र सिंह राठौड़
Good News : आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेनें में लंबी वेटिंग सूची मिल रही हैं तो घबराएं नहीं। फौरन, हवाई टिकट बुक कीजिए। इन दिनों कई एयरलाइन कंपनियों ने लो-फेयर लागू कर प्रमुख रूट्स पर किराया घटा दिया है तो कुछ रूट्स पर किराया कुछ दिनों तक निर्धारित भी कर दिया है। जिससे यात्रियों को सस्ती दरों पर हवाई टिकट उपलब्ध हो पा रहे हैं। ट्रेन के एसी कोच और हवाई किराए में ज्यादा अंतर नहीं है।
जयपुर दिल्ली का वंदेभारत ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच का प्रति यात्री टिकट 1640 रुपए का है। इसी तरह अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन में भी इस श्रेणी के कोच में सफर करने के लिए 1590 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि अलायंस एयरलाइन महज 1281 रुपए में जयपुर से दिल्ली का हवाई सफर करवा रही है। इस रूट पर दूसरी एयरलाइंस ने भी किराए में भी 15 फीसदी तक कमी दर्ज हुई है। जयपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस ट्रेन से फर्स्ट एसी कोच में जयपुर से मुंबई जाने पर 3840 रुपए तो जयपुर-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन में इस कोच का किराया 3545 रुपए है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस से जयपुर से मुंबई की टिकट महज 3328 रुपए में ही बुक हो रही है। इन दिनों ऐसा कई रूट्स पर देखा जा रहा है।
इस संबंध में एक एयरलाइन के प्रतिनिधि का कहना है कि इन दिनों कई शहरों के लिए हवाई किराया 15 से 20 फीसदी तक सस्ता हुआ है। देखा जाए तो, ऑल ओवर किराया 15 फीसदी तक कम हुआ है, लेकिन जिन रूट पर फ्लाइट ज्यादा है, उन पर 20 फीसदी तक राहत मिली है। हालांकि यह राहत लंबे समय तक नहीं जारी नहीं रहेगी, लेकिन इस माह के अंत तक या अगले माह के पहले सप्ताह तक जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें -
इन दिनों देशभर में रेलवे के कई प्रोजेक्ट अंतिम चरण में चल रहे हैं। जिसके चलते आए दिन ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है। जिससे ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द व बदले रूट से दौड़ रही है। इसके चलते जो ट्रेनें दौड़ रही है, उनमें लंबी वेटिंग मिल रही है। जिन लोगों को इस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उनके लिए लो फेयर लागू होना बड़ी राहत साबित होगा।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
26 Jun 2024, 12:47 PM IST
Published on:
26 Jun 2024, 9:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.