11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan : महिलाएं मग्न होकर सुन रहीं भागवत कथा, गले से कब गायब हो गई सोने की चेन पता ही नहीं चला, जानें पूरा मामला

Gold Chain Theft : राजस्थान के जयपुर में महिलाएं मग्न होकर भागवत कथा सुन रहीं थी। कथा में इतनी मग्न थी कि गले से कब गायब हो गई सोने की चेन पता ही नहीं चला। जानें पूरा मामला।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Jaipur Women were listening to Bhagwat Katha great enthusiasm 8 gold chain Theft

भागवत कथा में कैसे गायब हुई गले से सोने की चेन

Gold Chain Theft : जयपुर के पिंजरापोल गोशाला के नजदीक सुरभि भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। कथा सुनने आई महिलाएं इतनी मग्न थी कि उनके गले से सोने की चेन कब गायब हो गई उनको पता ही नहीं चला। भागवत कथा स्थल से आठ महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि प्रसाद लेने के लिए उमड़ी भीड़ में वारदात अंजाम दी गई। पीड़ित महिलाओं के गले से सात-आठ लाख रुपए कीमत के कुल 114 ग्राम सोने की 8 चेन तोड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि सुरभि भवन में 1 से 7 मई तक भागवत कथा चल रही है। कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आ रहे हैं। कथा स्थल पर 4 मई की शाम को 6 से 7 बजे तक प्रसादी वितरित की जा रही थी। भीड़ के अंदर संदिग्ध महिलाएं एक घंटे में सोने की आठ चेन तोड़ ले गईं। पीड़ित महिलाएं सांगानेर व आस-पास के क्षेत्र की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि इससे पहले करधनी थाना क्षेत्र में भी भागवत कथा सुनने गईं तीन महिलाओं की सोने की चेन संदिग्ध महिलाएं तोड़ ले गई थीं, जो आज तक नहीं पकड़ी जा सकीं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने में लगी है।

इन महिलाओं की टूटी चेन

  • अलका शर्मा, रघुनाथपुरी- 20 ग्राम
  • मिथलेश अग्रवाल, प्रताप नगर-16 ग्राम
  • हेमलता विजय, प्रताप नगर- 16 ग्राम
  • मैना देवी गोयल, प्रताप नगर नारायण विहार-15 ग्राम
  • सुमन, फूल कॉलोनी-12 ग्राम
  • चित्रा सिंह, सीताराम कॉलोनी-15 ग्राम
  • राम लज्जा, नामदेव कॉलोनी- 10 ग्राम
  • मेघा खण्डेलवाल, शिव कॉलोनी-10 ग्राम।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग