
सचिन पायलट बोले- मारवाड़ में नहीं आएगी भाजपा की एक भी सीट, जनता देगी करारा जवाब
जयपुर। जयपुर में राहुल गांधी के रोड-शो से आगाज करने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को तीसरी बड़ी संकल्प रैली बाड़मेर के पचपदरा में की। रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि जानकारी मुख्यमंत्री को मिलेगी, तो उनकी नींद उड़ जाएगी। वहीं प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है, जहां लोगों के नारे लगाने पर पाबंदी लगा दी जाती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ का पुलिंदा है, वे कहती है कि रिफाइनरी में 40 हजार करोड़ के घाटे का एमओयू किया तो फिर उनको जेल क्यों नहीं भेजती। मुख्यमंत्री ने पूरे मारवाड़ की सभा में झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। वो कहती है कि 50 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, हमने पांच साल में कर दिया। पिछले 28 साल में 18 साल तो प्रदेश में भाजपा का शासन रहा, फिर अपने कार्यकाल के बारे में क्या कहेंगी? गहलोत ने नोटबंदी पर भी सरकार को घेरा।
ये भी बोले
कांगे्रस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे ने एकजुटता का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, नमोनारायण मीणा, सीपी जोशी, एआइसीसी सहप्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस सचिव हरीश चौधरी, बीडी कल्ला ने संबोधित किया।
यहां हुई गफलत
संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष फतेहखां ने पायलट के बजाए गहलोत का नाम पुकार लिया। गहलोत खड़े हुए और बोलने के लिए जाने लगे। पायलट भी खड़े हो गए। सचिन ने उन्हें बाद में बोलने का अनुरोध किया, लेकिन वे तब तक बोलना शुरू कर चुके थे। इस गफलत का दोनों ने मंच से जिक्र नहीं किया।
श्रेय लेने की होड़
रिफाइनरी के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में होड़ लग रही है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने पचपदरा की सभा में कांगे्रस को घेरते हुए कहा था कि सोनिया गांधी को बुलाकर केवल पत्थर लगाया। कांग्रेस रैली में गहलोत ने कहा कि रैली के लिए पचपदरा को इसलिए चुना गया कि सीएम का बड़ा झूठ सब देख सकें।
‘भाजपा ने तो अपनों की पगडिय़ां उछालीं’
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है, जहां विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जाता है। काले कपड़े में कोई सभा में नहीं आ सकता। भाजपा ने तो अपनों को नहीं बख्शा, उनकी पगड़ी उछाली है। जिनकी पगडिय़ां उछाली हैं वो सब अब जवाब देंगे। मारवाड़ में भाजपा की एक सीट नहीं आएगी। प्रदेश ने तय कर लिया है कि भाजपा का कुशासन खत्म करेंगे।
Published on:
06 Sept 2018 08:41 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
