4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण: पहली बार वोट देने वाला छात्र बोला… एेसी पार्टी को वोट दूंगा, जो दिलवा सके नौकरी

बिजनेसमैन ने कहा... जनहित पर बात करने वाले को मतदान
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Oct 10, 2018

पहली बार वोट डालूंगा तो यही बात ध्यान रखूंगा कि ऐसी राजनीति पार्टी जीते जो हमें आने वाले सालों में नौकरी दिलवा सके। ऐसा नहीं कि पांच सालों में हम बेरोजगारों की श्रेणी में आ जाएं। छात्र हितों को ध्यान में रख योजनाएं आनी चाहिए। छात्रों को नशे की लत लगी हुई है, इस पर पाबंदी होनी चाहिए।

वैभव (22) बीटेक

देश के बाहर रोजगार के अवसर देखते पड़ते हैं। देश में ही इसकी उपयुक्त व्यवस्था होना चाहिए। राजनीति में युवाओं की भागीदारी कम है। अगर युवा राजनीति में आएंगे तो देश भी विकसित होगा। इसका फायदा युवाओं को ही होगा। मैं युवा उम्मीदवार को ही वोट दूंगा।

देवेन्द्र सिंह नाथावत (28) इंजीनियर

आर्थिक आधार पर आरक्षण होना चाहिए, ताकि आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही लड़ाई खत्म हो और जातीय मतभेद न रहें। ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसरों का सृजन हो, जिससे शिक्षित बेराजगारों को मौका मिले। युवा और बेदाग छवि वाले को ही मेरा वोट जाएगा।

सौरभ शर्मा (30) बीएड, एमए

कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी हों। वेतन विसंगतियां दूर होनी चाहिए। सरकार को समयबद्ध पदोन्नति का नियम लागू करना चाहिए। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के साथ जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो। मैं उसी उम्मीदवार को वोट दूंगा, जो कर्मचारियों के हितों का ध्यान रख उसके लिए नई योजनाएं लागू कराएगा।

अनूपसिंह चौधरी (32) परिवहन निरीक्षक

राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए जनता का इस्तेमाल करते हैं। धर्म के अलावा अब तो जातियां भी आमने—सामने हो रही है। मैं उसी को अपना कीमती वोट दूंगा जो सभी को लेकर चले। हमारे शहर और कॉलोनी में मूलभूत सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। उम्मीदवार की छवि ऐसी हो कि जीतने के बाद भी नजर आए। हमारे ही क्षेत्र के प्रत्याशी को वोट डालूंगा।

मोहम्मद आजाद (35) एडवोकेट

राजधानी में ही कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां पर आज भी सड़क, पार्किंग की सबसे ज्यादा समस्या है। लोग सड़कों पर जाम से जूझते रहते हैं। जीएसटी की दर कम होनी चाहिए। जो जनहित के मुद्दों को पूरा करने का संकल्प लेगा, उसी को मेरा वोट जाएगा।

मुकेश यादव (40) बिजनेसमैन

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग