23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा 14 जुलाई को रचेगा इतिहास, पहली बार सदन में होगा राष्ट्रपति का सम्बोधन

Rajasthan Assembly Session : राजस्थान विधानसभा सत्र का कल 14 जुलाई को आठवां व अंतिम सत्र है। इस दिन राजस्थान विधानसभा सत्र एक नया इतिहास रचेगी। 14 जुलाई सुबह 11 बजे विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) सम्बोधित करेंगी। यह राजस्थान विधानसभा के लिए पहला मौका होगा जब सदन में किसी राष्ट्रपति का सम्बोधन होगा।

2 min read
Google source verification
droupadi_murmu.jpg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Rajasthan Assembly Eighth and Final Session : राजस्थान विधानसभा सत्र का कल 14 जुलाई को आठवां सत्र है। 15वीं विधानसभा का यह आखिरी सत्र माना जा रहा है। राजस्थान की 15वीं विधानसभा एक नया इतिहास रचेगा। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस राजस्थान विधानसभा के आठवें सत्र को पूर्वाह्न 11 बजे सम्बोधित करेंगी। यह राजस्थान विधानसभा के लिए पहला मौका होगा जब सदन में किसी राष्ट्रपति का सम्बोधन होगा। राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने की वजह से विधानसभा का यह सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्‍थान विधानसभा के आठवें सत्र की बैठक 21 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित की गई थी। विधानसभा का आठवां सत्र 23 जनवरी से शुरू हुआ था।



गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विधानसभा के उत्तरी द्वार पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। विधानसभा के आठवें सत्र की 23वीं बैठक में होने वाला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन विधानसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होगा। यह ठीक उसी तरह से होगी जिस तरह से राज्यपाल का सदन में अभिभाषण तो होता है लेकिन सदन की कार्यवाही का हिस्सा नहीं होता है।

खाटू श्याम जी मंदिर जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (राजस्थान शाखा) के तत्वावधान में राजस्थान विधानसभा द्वारा आयोजित समारोह को शुक्रवार शाम को संबोधित करेंगी। सीपीए की कॉन्फ्रेंस ‘लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में राजस्थान के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की भूमिका’ विषय को लेकर होगी। दिन में उनका सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति के.आर.नारायणन आए थे पर सदन में नहीं गए थे

सदन के अंदर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के स्वागत भाषण के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेगी। इसके बाद राज्यपाल कलराज मिश्र का भाषण होगा। राजस्थान में जब विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण हुआ था तब तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर.नारायणन आए थे। उस समय विधानसभा के उत्तरी द्वार पर बड़ा आयोजन हुआ था। लेकिन सदन के अंदर उनका संबोधन नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें - राजस्थान विधानसभा बैठक 14 जुलाई को दोबारा होगी, राष्ट्रपति को दिया न्योता

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग