5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

196 नगरीय निकायों के लिए निकाली गई लॉटरी, हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर होंगी OBC महिला

राजस्थान में नगरीय निकायों चुनाव के लिए महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पद के लिए वर्गवार एवं महिला वर्ग के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
lottery.jpg

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकायों चुनाव के लिए महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पद के लिए वर्गवार एवं महिला वर्ग के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। स्वायत्त शासन भवन में रविवार शाम को लॉटरी प्रक्रिया शुरु की गई। हाल ही में बनाए गए दो जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की दोनों सीटों के लिए महिला ओबीसी वर्ग के रखी गई है।

जयपुर सहित प्रदेश की 10 नगर निगमों में से 7 की महापौर महिलाएं रहेंगी। जोधपुर की दोनों नगर निगमों में महापौर सामान्य महिला होंगी। कोटा नगर निगम उत्तर की महापौर एससी महिला होगी, वहीं बीकानेर नगर निगम की महापौर सामान्य महिला, भरतपुर की एससी महिला और अजमेर एससी महिला महापौर होंगी। नगर निगम कोटा दक्षिण सामान्य होगा। उधर,जयपुर की दोनों सीटें ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद लॉटरी में पहुंचे महापौर विष्णु लाटा बीच में ही उठकर निकल गए।

कोटा संभाग में कोटा उत्तर और बारां में महिला एससी के लिए सीट आरक्षित रखी गई।
कोटा संभाग में 21 में से 06 एससी, 04 ओबीसी और 11 सामान्य के लिए हैं।

भरतपुर संभाग के रूपवास में महिला एससी रिजर्व रखी गई है।

अजमेर संभाग में मालपुरा, टोडारायसिंह, गंगापुर, केकड़ी, परवतसर, शहपुरा, विजयनगर ओबीसी के लिए आरक्षित।

अजमेर संभाग में डीडवाना, नागौर, सरवाड, मकराना, मुंडवा, उनियारा और नसीराबाद सामान्य महिला आरक्षित।

जोधपुर संभाग में आबू रोड, पाली, बाली, पीपाड़सिटी, बाड़मेर ओबीसी के लिए आरक्षित। जोधपुर संभाग की कुल 26 निकायों के लिए 04 एससी और एसटी के लिए, ओबीसी के लिए 05, और सामान्य के लिए 17 हैं।

जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण दोनों सामान्य महिला

जयपुर संभाग में किशनगढ़बास,सूरजगढ़, खेतड़ी, विद्याविहार, झुंझुनू, लोसल, नीमकाथाना, लालसोट, दौसा, फुलेरा, विराटनगर महिला सामान्य आरक्षित।