29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन के खाली समय का सही उपयोग, स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहीं महिलाएं

योग-एक्सरसाइज को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना, तनाव-बीमारियों को रख रही दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 26 May 2020, 1:31 PM IST

moorti meena

जयपुर. कामकाजी महिलाओं को घर की भी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। ऐसे में समय की कमी की वजह से वे अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। लेकिन लॉकडाउन का महिलाएं सही उपयोग कर अब योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाकर तनाव और शारीरिक बीमारियों को खुद से दूर रख रही हैं।

इन दिनों कामकाजी महिलाओं में कई तरह की शारीरिक परेशानियां कम उम्र में ही देखने को मिल रही हैं। दरअसल, इसकी वजह है फिटनेस-हेल्थ पर ध्यान न देना। लेकिन कामकाजी महिलाएं योग के लिए समय निकाल कर इस समस्या से निजात पा रहीं हैं।

वर्कआउट और गेम्स को दे रहीं समय

आम दिनों में व्यस्त रहने वाली आनंद इंटरनेशनल काॅलेज की वाईस चेयरपर्सन मोनिका मित्तल को बिगड़ी जीवनशैली के कारण, सिरदर्द सहित तरह-तरह की अन्य समस्याएं भी रहती हैं। लेकिन लॉकडाउन में वो अपनी जीवनशैली पर ध्यान दे रही हैं।

सुबह एक्सरसाइज करती हैं और बैलेंस डाइट ले रही हैं। शाम के वक्त घर में ही बैडमिंटन सहित कई गेम्स खेलती हैं। इससे वो खुद को फिट महसूस कर रही हैं। साथ ही हर रोज करीब डेढ घंटे गिटार पर रियाज कर तनाव भी दूर करने की कोशिश कर रही हैं।

योग और हैल्दी फूड दिनचर्या में किए शामिल

सामाज सेवी और आदीवासी महिला संघ प्रदेश उपाध्यक्ष मूर्ती मीणा ने बताया कि वो आदीवासी महिलाओं के विकास कार्य के चलते दिनभर भागदौड़ करती। कार्य की व्यस्तता की वजह से वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रही थी, जिस वजह उन्हें शरीर में सही तरह से रक्त संचार न होना, पाचन तंत्र में गड़बड़ी का होना जैसी कई समस्याएं रहती थीं।

लेकिन लॉकडाउन में वो न केवल अपने खान पान पर ध्यान दे रही हैं, बल्कि सुबह सूर्य नमस्कार, कपालभाती योग और व्यायाम करती हैं। इनसे उनकी जीवनशैली तो संतुलित होगी ही, साथ ही बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग