Jaipur Lok Sabha Seat: गर्मी के बीच हो रहे मतदान को लेकर राहत भरी खबर आई है। मतदाताओं को अब मतदान केन्द्र पर कतार में लगने के झंझट से राहत मिल सकेगी। जिला निर्वाचन विभाग की ओर एक मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। वोटक्यू ट्रेकर ऐप के जरिये मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर कतार का स्टेटस देख सकेंगे। मतदाता सुविधा अनुसार मतदान केन्द्र पर वोट डालने जा सकेगा। वोटक्यू ट्रेकर मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और आइओएस आधारित मोबाइल फोन पर क्यूआर कोड या लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड की जा सकती है। गर्मी के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने में यह ऐप कारगर साबित होगा।
जयपुर की आठ और झोटवाड़ा विधानसभा के लिए होगा एप
यह मोबाइल ऐप पूरे जिले के लिए नहीं होगा। जयपुर लोकसभा क्षेत्र की आठ और ग्रामीण के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए यह ऐप उपयोगी होगा। नौ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र का डेटा ऐप में फीड किया गया है। मतदाता अपने मतदान केन्द्र का नाम डालकर ऐप की मदद से मतदान केन्द्र का हाल जान सकेंगे। अक्सर देखा जाता है कि केन्द्र पर लंबी कतार के कारण शहरी क्षेत्र के लोग वोटिंग नहीं करते। मतदान प्रतिशत पर इसका असर पड़ता है।
किस समय कितनी वोटिंग हुई, मिलेगा अपडेट
मतदान केन्द्र पर कतार का स्टेटस मिलने के साथ ही मतदाता यह भी जान सकेंगे कि केन्द्र पर कितनी वोटिंग हो चुकी है। अभी तक यह जानकारी चुनाव आयोग की ओर से जारी ऐप पर दी जाती रही है। लेकिन अब जिला निर्वाचन विभाग भी ऐप के जरिये मतदाताओं तक सूचना पहुंचाएगा।
इस लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है ऐप
https://appexperts.net/queueManagement/apk/VoteQ_Tracker_2024_04_12.apk
ऐसे मिलेगी जानकारी
इतने मतदान केन्द्र का डेटा होगा अपलोड
मतदाताओं की सुविधाओं के लिए तैयार ऐप को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके जरिये वोटर्स को मतदान केन्द्र पर कतार की जानकारी मिल सकेगी।
- प्रकाश राजपुरोहित, जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर
Published on:
13 Apr 2024 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
