script25 सीटों वाले ‘राजस्थान’ में अपनों से हारी भाजपा, एकजुटता से जीती कांग्रेस; जानें सीटवार हार-जीत का गणित | Rajasthan Loksabha Result 2024 In Rajasthan all 25 seats BJP lost to its own people Congress won with unity | Patrika News
जयपुर

25 सीटों वाले ‘राजस्थान’ में अपनों से हारी भाजपा, एकजुटता से जीती कांग्रेस; जानें सीटवार हार-जीत का गणित

Rajasthan Loksabha Result 2024 : राजस्थान में लगातार दो बार क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार अपनों से हार गई। प्रदेश की सभी 25 सीटों पर क्या परिणाम रहा। जानें सीटवार रिजल्ट…

जयपुरJun 05, 2024 / 08:10 am

Lokendra Sainger

Rajasthan all seat result : राजस्थान में लगातार दो बार क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा इस बार अपनों से हार गई। लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति अति आत्मविश्वास भाजपा के लिए नुकसानदायक रहा। केन्द्रीय नेतृत्व यह मान बैठा कि तीसरी बार राज्य में एकतरफा जीत होगी। यही आत्मविश्वास बड़े नेताओं की नाराजगी का कारण बन बैठा राज्य के बड़े नेताओं ने चुनाव से कन्नी काट ली।
यह चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नए कंधों पर आकर टिक गया। अब भाजपा के कुछ दिग्गज विधायकों का खेल शुरू हुआ। बस एक ही मकसद अपने लोग जीतें, बाकी प्रत्याशियों के साथ भितरघात पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार धौलपुर करौली, भरतपुर, सीकर, झुंझुनं चूरू, नागौर, टोंक-सवाई माधोपुर, दौसा, बाड़मेर, बांसवाड़ा सीट पर अपने तमाम वजीरों को भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ ही सक्रिय कर दिया गया। यह भितरघात भाजपा के लिए पुराना प्रदर्शन दोहराने में बाधा बन गया।
कांग्रेस इस मामले में कुछ हद तक भाजपा से बेहतर रही। हालांकि भाजपा से ज्यादा गुटबाजी और भितरघात कांग्रेस के बड़े नेताओं में कायम रही, लेकिन लोकसभा | चुनाव में उसका ज्यादा असर नहीं पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे चुनाव के दौरान अपने बेटे वैभव गहलोत को जिताने के प्रयास में जालोर से ज्यादा बाहर नहीं निकल सके। गहलोत ने राज्य में कुल 53 चुनावी सभा कीं। इनमें से अकेले जालोर में करीब 22 सभाओं को संबोधित किया। ऐसे में सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव की कमान संभाल ली। दोनों की जोड़ी ने पूरे चुनाव में कांग्रेस का माहौल बनाए रखा। कांग्रेस का अन्य दलों से गठबंधन के साथ एकजुटता से लड़ने का फार्मूला भी सफल रहा।

उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस ने पलटी बाजी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में शानदार प्रदर्शन किया। उत्तरी राजस्थान के शेखावाटी की चूरू, झुंझुनं, सीकर और गठबंधन में नागौर लोकसभा सीट पर बाजी मारी, वहीं पूर्वी राजस्थान की दौसा, भरतपुर, धौलपुर करौली और टॉक सवाई माधोपुर सीट जीती। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में एक-एक सीट जीतने में कामयाबी मिली है।
यह भी पढ़ें

हार के बाद रविंद्र सिंह भाटी का बड़ा ऐलान… उम्मेदाराम की जीत पर भी किया कमेंट

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी हारे

राज्य की 25 सीटों में से भाजपा ने 14 सीट जीतीं। कांग्रेस ने 8 और उसके सहयोगी दलों ने 3 सीटों पर बाजी मारी। कांग्रेस का उत्तरी राजस्थान के शेखावाटी और पूर्वी राजस्थान में शानदार प्रदर्शन रहा। लंबे समय बाद भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य दलों ने 3 सीटें जीतीं चुनाव में किस्मत आजमा रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला फिर जीतने के साथ संसद पहुंच गए हैं। चार केन्द्रीय मंत्रियों में से एक कैलाश चौधरी को बाड़मेर लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा।

पायलट-डोटासरा के सिर सेहरा

लोकसभा चुनाव में एक दशक बाद कांग्रेस की वापसी का सेहरा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट के सिर बंधा। डोटासरा और पायलट के आक्रामक प्रचार की बदौलत कांग्रेस दोनों चरणों में प्रभावी नजर आई। शेखावाटी में सीपीएम से गठबंधन और भाजपा के बागी राहुल कस्वां को टिकट दिलाने में डोटासरा ने अहम भूमिका निभाई। इसी के दम शेखावटी से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। उधर, पायलट ने अपने करीबी ब्रजेन्द्र ओला, भजनलाल जाटव, मुरारीलाल मीना, हरीश मीना, संजना जाटव और कुलदीप इंदौरा को न केवल टिकट दिलाए बल्कि उनकी जीत में भी अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें

पूर्व CM गहलोत के बेटे ‘वैभव’ चुनाव हारे, लुंबाराम ने दर्ज की जीत; जानें हार-जीत का अंतर

कई बार ऊपर-नीचे होते रहे रुझान

प्रदेश में पिछले दो लोकसभा चुनावों में ज्यादातर उम्मीदवारों की जीत का अंतर लाखों में रहा है, लेकिन इस बार ज्यादातर सीटों पर मतगणना के दौरान जयपुर ग्रामीण, झुंझुनूं नागौर, कोटा, जोधपुर में कोर्ट का मुकाबला देखने को मिला। जयपुर ग्रामीण और झुंझुनूं में तो एक-दो बार रुझान ऊपर- नीचे भी हुआ। इससे उम्मीदवार और उनके समर्थकों की सांसें ऊपर नीचे होती रहीं।

जानें कौन-कहां जीता

अजमेर लोकसभा सीट : भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 29 हजार 991 वोटों से जीते। भागीरथ चौधरी को कुल 747462 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को 4 लाख 13 हजार 685 वोट मिले।

अलवर लोकसभा सीट : भाजपा के भूपेंद्र यादव 48 हजार 282 वोटों से जीते। भूपेंद्र यादव को कुल 631992 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के ललित यादव को 583710 वोट मिले।

बाड़मेर लोकसभा सीट : बाड़मेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 687946 वोट मिले। वहीं, निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी को 567682 वोट मिले।

बांसवाड़ा लोकसभा सीट : भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत 2 लाख 47 हजार 054 वोटों से जीते। राजकुमार रोत को कुल 820831 मिले। वहीं, भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय को 573777 वोट मिले।

भरतपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस की संजना जाटव 51 हजार 983 वोटों से जीती। संजना को कुल 579890 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के रामस्वरूप कोली 527907 वोटों पर सिमट गए।

भीलवाड़ा लोकसभा सीट : बीजेपी के दामोदर अग्रवाल 3 लाख 54 हजार 606 वोटों से जीते। उन्हें कुल 807640 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के सीपी जोशी को 453034 वोट मिले।

बीकानेर लोकसभा सीट : बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल 55 हजार 711 वोटों से जीते। उन्हें कुल 566737 मिले। वहीं, कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल के पक्ष में 511026 वोट आए।

चूरू लोकसभा सीट : कांग्रेस के राहुल कस्वां 72 हजार 737 वोटों से जीते। राहुल कस्वां को कुल 728211 वोट मिले। वहीं, भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया को 655474 वोटों से संतोष करना पड़ा।

दौसा लोकसभा सीट : कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 2 लाख 37 हजार 340 वोटों से जीते। उन्हें कुल 646266 वोट मिले। वहीं, भाजपा के कैन्हया लाल मीणा को 408926 वोट मिले।

गंगानगर लोकसभा सीट : कांग्रेस के कुलदीप इंदोरिया 88 हजार 153 वोटों से जीते। उन्हें कुल 726492 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की प्रियंका बालान मेघवाल को 638339 वोट मिले।

जयपुर लोकसभा सीट : बीजेपी की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीती। उन्हें कुल 886850 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 555083 वोट मिले।
जालोर लोकसभा सीट : बीजेपी के लुंबाराम 2 लाख एक हजार 543 वोटों से जीते। उन्हें कुल 796783 वोट मिले। वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 595240 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट : बीजेपी के दुष्यंत सिंह 3 लाख 70 हजार 989 वोटों से जीते। उन्हें कुल 865376 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया को 494387 वोट मिले।

करौली-धौलपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस के भजनलाल जाटव 98 हजार 945 वोटों से जीते। उन्हें कुल 530011 वोट मिले। वहीं, भाजपा की इंदू देवी को 431066 वोट मिले।

कोटा लोकसभा सीट : बीजेपी के ओम बिरला 41 हजार 974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 750496 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को 708522 वोट मिले।

नागौर लोकसभा सीट : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल 42 हजार 225 वोटों से जीते। उन्हें कुल 596955 वोट मिले। वहीं, बीजेपी की ज्योति मिर्धा को 554730 वोट मिले।
पाली लोकसभा सीट : बीजेपी के पीपी चौधरी 2 लाख 45 हजार 351 वोटों से जीते। उन्हें कुल 757389 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की संगीता बेनीवाल को 512038 वोट मिले।

राजसमंद लोकसभा सीट : बीजेपी की महिमा कुमारी 3 लाख 92 हजार 223 वोटों से जीती। उन्हें कुल 781203 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को 388980 वोट मिले।

सीकर लोकसभा सीट : माकपा के अमराराम 72 हजार 896 वोटों से जीते। उन्हें कुल 659300 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के सुमेनानंद सरस्वती 586404 के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

टोंक-सवाईमोधपुर लोकसभा सीट : कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा 64 हजार 949 वोटों से जीते। उन्हें कुल 623763 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया 558814 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

उदयपुर लोकसभा सीट : बीजेपी के मन्नालाल रावत 2 लाख 61 हजार 608 वोटों से जीते। उन्हें कुल 738286 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के ताराचंद मीना को 476678 वोट मिले।

जोधपुर लोकसभा सीट : बीजेपी के गंजेंद्र सिंह शेखावत एक लाख 15 हजार 677 वोटों से जीते। उन्हें कुल 730056 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा 614379 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

झुंझुनूं लोकसभा सीट : कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला 18 हजार 235 वोटों से जीते। उन्हें कुल 553168 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के शुभकरण चौधरी 534933 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट : भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र ने कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल चोपड़ा को 1615 वोटों से शिकस्त दी है।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट : भाजपा के सीपी जोशी 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8 लाख 88 हजार 202 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के उदयलाल आंजना को 4 लाख 98 हजार 325 वोट हासिल हुए।

Hindi News/ Jaipur / 25 सीटों वाले ‘राजस्थान’ में अपनों से हारी भाजपा, एकजुटता से जीती कांग्रेस; जानें सीटवार हार-जीत का गणित

ट्रेंडिंग वीडियो