7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कांग्रेस ने की भाजपा विधायक किशनाराम की बर्खास्ती की मांग, पुतला फूंक जताया विरोध

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक किशनाराम एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

2 min read
Google source verification
rajasthan Mahila Congress

rajasthan Mahila Congress

जयपुर। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक किशनाराम नाई के निवास पर पानी की मांग करने गई महिलाओं के साथ अपशब्द कहने के मामले को लेकर मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में महिला कांग्रेस जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक किशनाराम एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया और बर्खास्ती की मांग की। इसके बाद जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।


बीकानेर में विरोध प्रदर्शन
किशनाराम नाई के मामले को लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस एवं देहात महिला कांग्रेस के जिला कलक्टर कार्यालय के आगे जमकर प्रदर्शन किया। विधायक का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान शहर महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ देहात महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थी।

फूंका पुतला, किया प्रदर्शन

बांसवाड़ा में भी महिला कांग्रेस कमेटी ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक का पुतला फूंक कर उनकी बर्खास्ती की मांग की। जिलाध्यक्ष अंशुमाला पंचाल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे कलक्टरी परिसर में एकत्र हुए। यहां विधायक एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंका गया। बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनयकुमार पाठक को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष शार्दुल चौबीसा सहित रतनदेवी भराड़ा, प्रधान राधादेवी घांटिया, भावना डामोर, विमला कोटेड, उषा देवी रोत, मीनाक्षी परमार आदि शामिल हुए।

महिलाओं के प्रदर्शन से नाराज BJP विधायक की जुबान से निकले अश्लील बोल, देखें वीडियो







विधायक को बर्खाश्त करने की मांग
भीलवाड़ा में भाजपा विधायक को बर्खाश्त करने की मांग को लेकर जिला महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन कर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना था कि बीकानेर जिले के डूगरगढ़ विधायक किशनाराम नाई द्वारा पेयजल समस्या के समाधान को लेकर गई महिलाओं के साथ बदसलूकी करना निंदनीय कृत्य है। इसलिए उन्हें विधानसभा की सदस्यता से बर्खाश्त किया जाना चाहिए। महिला कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, मंजू पोखरना सहित कई महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रही।

यह था मामला
कुछ महिलाएं पानी की समस्या को लेकर रविवार को भाजपा विधायक किशनाराम नाई के निवास पर पहुंची थी। वहां पहुंचकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे किशनाराम बुरी तरह बिफर गए और महिलाओं को अपशब्द कहने लगे। इस पूरा घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था। हालांकि मामला बढ़ता देख विधायक किशनाराम ने सफाई भी दी। उन्होंने कहा था कि मैंने महिलाओं को कोई अपशब्द नहीं कहा था।