5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संक्रमित प्रवासियों की संख्या ने बढ़ाई चिंता, संस्थागत क्वारन्टाईन से होम क्वारन्टाईन जाने से पहले होगी जांच

Rajasthan Migrant Positive : जयपुर- राज्य में प्रवासियों और उनसे अन्य लोगों में संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है । ( Corona patients in Rajasthan ) 10 जून तक प्रदेश में 3278 प्रवासी पॉजिटिव मिल चुके है । प्रवासी लोगों के राज्य में आने के बाद गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है की पिछले 8 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Coronavirus Cases Rajasthan, New Corona positive cases

Rajasthan Migrant Positive : जयपुर- राज्य में प्रवासियों और उनसे अन्य लोगों में संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है । ( Corona patients in Rajasthan ) 10 जून तक प्रदेश में 3278 प्रवासी पॉजिटिव मिल चुके है । प्रवासी लोगों के राज्य में आने के बाद गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है की पिछले 8 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विदेश से प्रदेश में आ रहे प्रवासी राजस्थानियों को कोविड-19 के प्रसार को रोकने व संक्रमण के लिए होम क्वारन्टाईन किया जा रहा था । विभाग का कहना कि विदेशों से आए कुछ प्रवासी संस्थागत क्वारन्टाईन से मुक्त होने के बाद अपने गृह जिले में जांच करवाए जाने पर संक्रमित पाए गए जो की चिंता का विषय है । संक्रमण के चेन तोड़ने के लिए अब विभाग द्वारा संस्थागत क्वारन्टाईन पूर्ण करने के बाद होम क्वारन्टाईन में भेजे जाने पर उस व्यक्ति की जांच आवश्यक रूप से की जाएगी ताकि इस चेन को जल्द से जल्द तोड़ा जा सकें । आंकड़ो पर नजर डाले तो प्रवासियों के संक्रमित मिलने के बाद कई जिले है तो रेड जोन में आ गए।

15 जिलों में 100 से अधिक प्रवासी संक्रमित मिले
जिला- प्रवासी संक्रमित
अलवर-106
बाड़मेर-105
भरतपुर-125
भीलवाड़ा-119
चूरू-142
डूंगरपुर-332
जालोर-171
झुंझुनूं-118
जोधपुर-146
नागौर-348
पाली -425
राजसमंद-145
सीकर-255
सिरोही-172
उदयपुर-135