
Rajasthan Sports Minister Ashok Chandna
Ashok Chandna Hilarious statement on Chandrayaan 3 : भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज सफलतापूर्व उतर गया है। इस सफल लैंडिंग के बाद भारत अमरीका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। इस ऐतिहासिक लैंडिंग से पहले राजस्थान सहित देशभर में प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर रहा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने जहां इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दी, वहीं उन्हीं के खेल मंत्री अशोक चांदना (Rajasthan Sports Minister Ashok Chandna) ने चंद्रयान को लेकर अजीबोगरीब बयान देकर अपनी हंसी उड़वा ली है।
लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। चांदना ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि चंद्रयान की चांद की स्तह पर सफल लैंडिंग हुई और उसके साथ गए यात्रियों को सलाम करता हूं। उनके इस बयान के तुरंत बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा दी।
Updated on:
23 Aug 2023 09:29 pm
Published on:
23 Aug 2023 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
