जयपुर शहर और जिले में इस बार 1 हजार एमएम से ज्यादा बारिश हुई। शहर और ग्रामीण के फागी, दूदू और चाकसू में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए। लेकिन रामगढ़ बांध खाली ही रहा। जिला प्रशासन,जेडीए व अन्य एजेंसियां बांध के बहाव क्षेत्र में अतिक्रमणों को नहीं हटा सके जिससे बांध तक पानी नहीं पहुंच सका। आस-पास कैचमेंट एरिया में हुई बारिश का पानी बांध तक पहुंचा लेकिन वह न के बराबर था।