5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजनलाल सरकार में गहलोत के पट्टे जारी, हैरिटेज नगर निगम कार्यक्रम में कांग्रेस मेयर की मौजूदगी में हुआ ये सब

राज्य में भले ही भाजपा की सरकार हो, लेकिन अब भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो वाले पट्टे हैरिटेज नगर निगम जारी कर रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Jul 10, 2024

जयपुर. राज्य में भले ही भाजपा की सरकार हो, लेकिन अब भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो वाले पट्टे हैरिटेज नगर निगम जारी कर रहा है। बीते दिनों सिविल लाइंस जोन में एक कार्यक्रम हुआ उसमें ऐसे ही पट्टे जारी किए गए। मंगलवार को कार्यक्रम के फोटो और वीडियो वायरल हुए। खास बात यह है कि पट्टा वार्ड 47 के सूरज नगर और वार्ड 51 के मित्र नगर के लोगों को भी मिले। लेकिन कार्यक्रम में दोनों में से एक भी पार्षद को नहीं बुलाया गया।

वीडियो की पड़ताल की तो सामने आया कि छह जुलाई को खातीपुरा के एक होटल में कार्यक्रम हुआ था। महापौर मुनेश गुर्जर और विधायक गोपाल शर्मा ने लोगों को पट्टे दिए। हालांकि, जोन उपायुक्त दलीप शर्मा कार्यक्रम से दूर रहे। लेकिन, कार्यक्रम की जानकारी उन्होंने मुख्यालय में भी नहीं दी। महापौर ने पट्टे मंगवाकर अपने स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कराया। इसी में दो ऐसे पट्टों का वितरण किया गया, जिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो लगा था।

वहीं, सिविल लाइन्स जोन उपायुक्त दलीप सिंह का कहना है कि मैं कार्यक्रम में नहीं गया था और न ही निगम ने कार्यक्रम करवाया था। एक ही पट्टा था, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो लगा था। ये पट्टा री-वैलिड था। गलती से वहां पहुंच गया था।


हैरिटेज निगम के आयुक्त अभिषेक सुराणा ने कहा कि मामला जानकारी में आने के बाद जोन उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। विधायक गोपाल शर्मा के मुताबिक हैरिटेज निगम कार्यक्रम में 20 पट्टे बांटे गए। इनमें दो ऐसे थे, जिनको बांटा जाना जरूरी था। अट्ठारह पट्टों पर मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री में से किसी का फोटो नहीं था।

इनका कहना है…

बरसात का सीजन देखते हुए एक निजी होटल में कार्यक्रम किया था। जिनके पट्टे बने थे, वे कई दिन से चक्कर काट रहे थे। पट्टों पर किसका फोटो है, किसका नहीं यह विषय अधिकारियों का है मेरा कोई लेना-देना नहीं है। - मुनेश गुर्जर, महापौर

यह भी पढ़ें : शादी के बाद ससुराल वालों को ब्लैकमेल करने लगी दुल्हन, फिर पति को छोड़कर कैश और जेवर लेकर बिचौलिए संग फरार