6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैरिटेज निगम: सख्त हुए आयुक्त अभिषेक सुराणा, कहा-अवैध निर्माण पर चलाएं बुलडोजर

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हैरिटेज नगर निगम युद्धस्तर पर कार्य शुरू चुका है। शहर में 191 ओपन कचरा डिपो बंद किए जा चुके है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaipur Nagar Nigam Heritage

जयपुर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हैरिटेज नगर निगम युद्धस्तर पर कार्य शुरू चुका है। शहर में 191 ओपन कचरा डिपो बंद किए जा चुके है। साथ ही आगामी एक सप्ताह में 50 कचरा डिपो को भी मुक्त कराया जाएगा। ये कहा हैरिटेज निगम आयुक्त अभिषेक सुराणा ने।

आयुक्त सुराणा शुक्रवार को निगम मुख्यालय के सभागार कक्ष में निगम कर्मी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी भी बैठक में मौजूद रही। आयुक्त अभिषेक सुराणा के निर्देश पर अतिरिक्त आयुक्त ने सभी वार्डो के निरीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत भी की।

अवैध निर्माण पर चलाएं बुलडोजर
आयुक्त ने परकोटे में हो रहे अवैध निर्माणों पर नाराजगी जताई और मौके पर ही जोन उपायुक्त को अवैध निर्माण को नोटिस देकर नियमानुसार सीज या ध्वस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त सुराणा ने कहा की हाल में रामगंज में जो हुआ, वह दुखद था, लेकिन हैरिटेज निगम को आगे ऐसी परिस्थिति दुबारा बनने से रोकने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिना परमिशन बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए या सीज करें। उन्होंने कहा कि ऐसी बिल्डिंग को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएं। वहीं खाली प्लाट में कचरा फेंकने वालों पर कारवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, मानसून को देखते हुए बड़े नालों की सफाई जल्द करने के निर्देश दिए।