24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: आरएसएस जितना मजबूत होगा, उतने ही दंगे-फसाद होंगे, संघ पर खा​चरियावास के बिगड़े बोल

नागरिक आपूर्ति खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने को बताया अच्छा कदम, कहा: गांधी परिवार और कांग्रेस ने आतंकवाद का दर्द झेला है, भाजपा उसे कभी नहीं समझ सकती

less than 1 minute read
Google source verification
Pratap singh khachariyawas

जयपुर। राजस्थान के नागरिक आपूर्ति खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को लेकर विवादित बयान दिया है। खाचरियावास ने आरएसएस को दंगा कराने वाला संगठन बताया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस जितना मजबूत होगा देश में उतने ही दंगे फसाद भड़केंगे।

खाचरियावास ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पीएफआई पर बैन लगाने में भाजपा को आठ साल का समय लगा। गांधी परिवार और कांग्रेस सदा से ही आतंकवाद का दर्द झेलती रही है।

इंदिरा गांधी को आतंकवादियों ने 24 गोलियां मारी, वहीं राजीव गांधी को भी बम से उड़ा दिया। गांधी परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस दर्द को सहा है। भाजपा उसे कभी नहीं समझ सकती है। आज तक भाजपा के किसी नेता को आतंकवादियों ने नहीं मारा, उनको कोई मारता ही नहीं है।

केन्द्र सरकार पर निशाना लगाते हुए खाचरियावास ने कहा कि भाजपा दंगे फसाद करवाती है, धर्म के नाम पर टकराव करवाती है। आरएसएस जितना मजबूत होगा उतने ही अधिक देश में दंगे फसाद होंगे। देश विरोधी ताकतें चाहती है कि भारत में दंगे फसाद होते रहें। बेरोजगारी, भूख, गरीबी, महंगाई के लिए कोई आवाज नहीं उठाए, यह कोशिश की जा रही है।