25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SI Recruitment Exam Update…अब क्या बड़ा करने जा रहे हनुमान बेनीवाल, बुलाई आपात बैठक

Hanuman Beniwal Call Emergency Meeting: पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य भर में युवाओं में नौकरी से संबंधित मुद्दों को लेकर भारी असंतोष है और RLP इस मुद्दे को लेकर आंदोलनरत है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 6 May 2025, 9:48 AM IST

hanuman beniwal

File Photo

Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने पार्टी के आंतरिक संगठनात्मक मुद्दों और मौजूदा आंदोलनों पर मंथन के लिए 6 मई 2025 को जयपुर में एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक पार्टी के जालूपुरा स्थित आवास पर दोपहर 1 बजे आयोजित होगी, जिसमें राज्य के 21 जिलों से जुड़े पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सक्रिय सदस्य हिस्सा लेंगे।


बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी संगठन का पुनर्गठन, सदस्यता अभियान की समीक्षा, और राजस्थान में चल रहे SI भर्ती रद्द आंदोलन की आगामी रणनीति तय करना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य भर में युवाओं में नौकरी से संबंधित मुद्दों को लेकर भारी असंतोष है और RLP इस मुद्दे को लेकर आंदोलनरत है।


बैठक में जयपुर, सीकर, चुरू, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, डीडवाना-कुचामन, दौसा, ब्यावर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, धौलपुर और डीग जिलों से जुड़े पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगरपालिका सदस्य, चेयरमैन, प्रधान व उप-प्रधानों को आमंत्रित किया गया है।


बैठक में पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, सदस्यता अभियान संयोजक और संगठन से पहले से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। बैठक का उद्देश्य पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। पार्टी ने जानकारी दी है कि बाकी जिलों की बैठक कल, 7 मई 2025 को इसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।
RLP की इस कवायद को आगामी चुनावी तैयारियों और राज्य में युवाओं के समर्थन को केंद्र में रखते हुए एक अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है।