17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : भगवान परशुराम शोभायात्रा पर पथराव- बढ़ा सियासी पारा, अब सामने आई ये अपडेट

Rajasthan News : भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी की घटना के बाद भाजपा इस मुद्दे पर अटैकिंग मोड पर है। प्रदेश भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं ने इस घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 25 May 2023, 1:31 PM IST

Rajasthan News Stone pelting incident on Parshuram Shobhayatra

जयपुर ।

भरतपुर के कामां में भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी की घटना के बाद भाजपा इस मुद्दे पर अटैकिंग मोड पर दिख रही है। प्रदेश भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं ने इस घटना को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कामां की घटना कांग्रेस के राजस्थान में बनाए माहौल का एक और नफरत से भरा चित्र है। क्या चाहते हैं गहलोत जी, कि उनके खास वोटबैंक के अलावा सभी सनातनी राजस्थान छोड़कर चले जाएं? क्या हिन्दुओं के गर्व की मरूभूमि में हिंदुओं की परंपरा, उत्सव सब प्रतिबंधित हो गए हैं?

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा भरतपुर के कामां में भगवान् परशुराम शोभायात्रा पर पथराव की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस राज में सुनियोजित साजिश के तहत सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न किया जा रहा है। प्रदेश में निरंतर हो रही ऐसी घटनाएं बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण है।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भरतपुर जिले के कामां में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास निंदनीय है। आखिरकार गहलोत राज में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? अपराधियों पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?

मिनी पाकिस्तान बन रहा मेवात: डॉ शैलेश सिंह
भाजपा के भरतपुर जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश दिगंबर सिंह ने कहा कि आज भरतपुर का कामां कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की घटिया राजनीति का गवाह बन रहा है। शोभा यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव, अत्यंत निंदनीय है। पिछले लगभग 3 सालों से कामां और लगभग पूरा मेवात क्षेत्र, मिनी पाकिस्तान बनने की ओर अग्रसर है। यह क्षेत्र हिंदू विरोधी राजनीति का केंद्र होने के साथ गौ तस्करी का भी एक प्रमुख अड्डा है। राजस्थान की गहलोत सरकार के तुष्टिकरण का ही नतीजा है कि एक समुदाय विशेष की राजनीतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए लगातार संरक्षण और बढ़ावा दिया जा रहा है।

तफ़सील से जानें पूरा मामला
कामां के जुरहरा कस्बा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा के दौरान लाठी-भाटा जंग हो गई। शोभायात्रा में मौजूद ब्राह्मण समाज के लोग भी चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों से समझाइश कर शोभायात्रा को संपन्न कराया। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास शोभायात्रा में रति मेडिकल स्टोर के संचालक ने डीजे बजाने को लेकर विरोध कर दिया। दो लोगों ने डीजे की आवाज कम करने का आश्वासन दिया, लेकिन डीजे बंद ना करने को लेकर कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया और मौके पर जमकर लाठी-भाटा जंग हो गई।

जुरहरा थाने पर तैनात कांस्टेबल शाहिद पर आरोप लगाया गया कि विवाद के दौरान समुदाय विशेष के लोगों को कांस्टेबल ने लाठी-डंडे उपलब्ध कराएं, जबकि मौके पर समझाइश करनी चाहिए थी। ब्राह्मण समाज के लोगों ने मौके पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

यात्रा में मौजूद ब्राह्मण समाज के राधेश्याम जैमन प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा जयपुर, गंगाराम पाराशर पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति भरतपुर, अजय कटारा पूर्व जिला अध्यक्ष ब्राह्मण समाज, ब्रह्मानंद दाढ़ी वाले नगर, विप्र सेना के अध्यक्ष कपिल व्यास से जानकारी लेने के बाद आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने तथा विवाद उत्पन्न वालों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शोभायात्रा को संपन्न कराया।