23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान : लिंगानुपात में एक फीसदी की गिरावट

राज्य में बालिका लिंगानुपात ( Sex Ratio ) में सात वर्ष से लगातार सुधार के बाद वर्ष 2019 में एक अंक की गिरावट ( One percent drop ) दर्ज की गई है। ( Jaipur News )

3 min read
Google source verification
राजस्थान : लिंगानुपात में एक फीसदी की गिरावट

राजस्थान : लिंगानुपात में एक फीसदी की गिरावट

-सात वर्ष से लगातार सुधार के बाद आई गिरावट

-2018 के 948 से घटकर रह गया 947

-राज्य में सर्वाधिक गिरावट टोंक जिले में

जयपुर। राज्य में बालिका लिंगानुपात ( Sex Ratio ) में सात वर्ष से लगातार सुधार के बाद वर्ष 2019 में एक अंक की गिरावट ( One percent drop ) दर्ज की गई है। ( Jaipur News ) सामाजिक कार्यकर्ता राजन चौधरी ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2018 में जीवित शिशु जन्म दर के अनुसार बालिका लिंगानुपात 948 था जो वर्ष 2019 में एक अंक घटकर 947 रह गया है। वर्ष 2018 में 13 लाख 55 हजार 486 बच्चे पैदा हुए थे, जिनमें छह लाख 95 हजार 944 लड़के एवं छह लाख 59 हजार 542 लड़किया पैदा हुई थीं। 36 हजार 402 बेटियां लड़कों से कम पैदा हुई थीं। इसी तरह वर्ष 2019 में कुल 13 लाख 70 हजार 693 बच्चे पैदा हुए जिनमें सात लाख चार हजार 15 लड़के एवं छह लाख 66 हजार 678 बेटियां पैदा हुई। इनमें 37 हजार 337 बेटियां कम पैदा हुई।

-2019 में प्रतिदिन 102 बेटियां कम हुई पैदा

वर्ष 2018 में प्रतिदिन 100 बेटियां कम पैदा हुई थी वही वर्ष 2019 में प्रतिदिन 102 बेटियां कम पैदा हुई है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों का विश्लेषण करने पर सामने आया कि वर्ष 2019 में टोंक जिले में 65 अंकों की गिरावट आई है। अर्थात टोंक जिले में बेटियां की संख्या में गत वर्ष की तुलना में भारी कमी आई है। वर्ष 2018 में जीवित शिशु जन्म दर के अनुसार बालिका लिंगानुपात 956 था जबकि वर्ष 2019 में बालिका लिंगानुपात 891 है। वर्ष 2018 में टोंक जिले में 13 हजार 252 लड़के एवं 12 हजार 675 लड़किया पैदा हुई थीं, जबकि वर्ष 2019 में 13 हजार 232 लड़कों की तुलना में 11 हजार 793 लड़कियां पैदा हुई हैं। राज्य में सबसे अधिक गिरावट टोंक जिले में ही दर्ज की गई है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में 963, वर्ष 2015 में 915, वर्ष 2016 में 992, वर्ष 2017 में 935 बालिका लिंगानुपात का रहा था। वहीं टोंक जिले का वर्ष 2016 का बालिका लिंगानुपात 992 था जिसके अनुसार वर्ष 2019 की गिरावट 101 अंक तक हुई है। टोंक जिले मेंं जांच एवं चयन करने के आरोप में कई आरोपी पकड़े भी गए।

-चूरू दूसरे नंबर पर

टोंक के बाद चूरू जिले में गत वर्ष की तुलना में 30 अंकों की गिरावट आई है। वर्ष 2018 में जीवित शिशु जन्म दर के अनुसार बालिका लिंगानुपात 992 था जो वर्ष 2019 में घटकर 962 रह गया है। चूरू जिले का घटते लिंगानुपात में दूसरा स्थान रहा है।

-करौली तीसरे नंबर पर

इसी तरह करौली जिले में 16 अंकों की कमी आई है जो तीसरे स्थान पर गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा जिन जिलों में बालिका लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई है उनमें हनुमानगढ़ में 12 अंक, दौसा में 14 अंक, बारां में 11 अंक, धौलपुर में 10 अंक, सिरोही में 14 अंक व सीकर में 10 अंक सहित 18 जिलों में कमी आई है। वहीं, श्रीगंगानगर जिले में वर्ष 2018 व 2019 में 937 अंक ही रहा है।

-सर्वाधिक वृद्धि जैसलमेर एवं सवाईमाधोपुर जिले में

लिंगानुपात में सबसे अधिक वृद्धि वाले जिलों में जैसलमेर एवं सवाईमाधोपुर जिले हैं जहां दोनों ही जिलों में 23 अंकों की वृद्धि हुई है। जैसलमेर में वर्ष 2018 में 936 अंक थे, जो बढ़कर 959 हो गए है वही सवाईमाधोपुर में 23 अंक बढ़े है जहां 905 से बढ़कर 928 अंक हुए है। दूसरे स्थान पर बीकानेर में 21 अंको की वृद्धि हुई है वर्ष 2018 में 953 था जो वर्ष 2019 में बढ़कर 974 हो गया है। इसी तरह तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ में 19 अंको की वृद्धि हुई है।