1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat Election: राजस्थान में सरपंच चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, भजनलाल सरकार बना रही ये प्लान

Rajasthan Panchayat Chunav: नए साल में सरपंच चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जिन ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, वहां कामकाज किस तरह होगा। सरकार इसका विकल्प तलाश रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Jan 2025, 9:21 AM IST

Rajasthan Panchayat Chunav

जयपुर। नए साल में सरपंच चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान में वन स्टेट, वन इलेक्शन और पंचायत समिति व जिला परिषदों के पुनर्गठन के चलते सरपंचों के चुनाव आगे खिसकना तय है।

जिन ग्राम पंचायतों के सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, वहां कामकाज किस तरह होगा। सरकार इसका विकल्प तलाश रही है। पहले इन ग्राम पंचायतों में प्रशासक लगाने की योजना थी, लेकिन सरपंचों ने इसका विरोध कर दिया।

सरकार बना रही ये प्लान

सरकार अब मध्य प्रदेश की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में कमेटी बनाकर मौजूदा सरपंचों को कमेटी का प्रधान और अन्य सदस्य नियुक्त करके ग्राम पंचायतों में कामकाज कराने के विकल्प पर विचार कर रही है।

सरपंच बन सकते हैं ग्राम पंचायतों के प्रशासक

यदि इसे मंजूरी मिली तो मौजूदा सरपंच ग्राम प्रधान के रूप में प्रशासक का कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा सरकार ने झारखंड और उत्तराखंड राज्य के फॉर्मूले का भी अध्ययन कराया है।

यह भी पढ़ें: नए साल में 28 IAS, 45 IPS और 29 IFS को मिला प्रमोशन का तोहफा, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रतिनिधिमंडल ने रखा ये प्रस्ताव

राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंचायतीराज सचिव डॉ. जोगाराम से मुलाकात कर सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रखा।


यह भी पढ़ें

…तो भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों की होगी छुट्टी! भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा बयान