1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: नए साल में 28 IAS, 45 IPS और 29 IFS को मिला प्रमोशन का तोहफा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan IAS, IPS And IFS Promotion List: नए साल की शुरुआत में 28 आइएएस और 45 आइपीएस और 29 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 1 Jan 2025, 9:04 AM IST

CM Bhajanlal Sharma

जयपुर। नए साल की शुरुआत में 28 आइएएस और 45 आइपीएस और 29 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। छह बैचों के आइएएस अधिकारियों की वेतन शृंखला अपग्रेड हुई है।

1995 बैच के दो आइएएस अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए हैं। इस बैच के पांच आइएएस अधिकारी हैं, लेकिन दो पद रिक्त होने के कारण पांच में से प्रवीण गुप्ता और भास्कर आत्माराम सांवत को ही पदोन्नति दी है। पदोन्नति के बाद 8 आइएएस अधिकारियों को मौजूदा विभागों में ही पदोन्नति दी गई है।

ये आइएएस पदोन्नत

प्रवीण गुप्ता, भास्कर आत्माराम सावंत अबोव सुपरटाइम वेतन शृंखला से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत हुए हैं। मंजू राजपाल और देबाशीष पृष्टी अबोव सुपरटाइम वेतन शृंखला में, कुमारपाल गौतम, विश्राम मीणा सुपरटाइम में, ओम प्रकाश कसेरा, रुक्मणि रियार, सिद्धार्थ सियाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल चयन वेतन शृंखला में पदोन्नत हुए हैं।

टीना डाबी, अतहर आमिर उल शफी खान (प्रोफार्मा पदोन्नति), जसमीत सिंह संधू, डॉ. अमित यादव, प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, रोहिताश्व सिंह तोमर, अर्तिका शुक्ला को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है।

गौरव बुडानिया, रिया डाबी, रविकुमार, आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, सालुखे गौरव रविन्द्र को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है।

ये आइपीएस पदोन्नत

आइपीएस लता मनोज कुमार, उमेश चंद्र दत्ता (प्रोफार्मा पदोन्नति), नवज्योति गोगोई (प्रोफार्मा पदोन्नति), महानिरीक्षक वेतन शृंखला से अतिरिक्त महानिदेशक वेतन शृंखला में पदोन्नत हुए हैं। डॉ. रवि, ममता राहुल, कैलाश चंद्र बिश्रोई, बारहट राहुल मनहर्दन (प्रोफार्मा पदोन्नति), सत्येन्द्र कुमार (प्रोफार्मापदोन्नति), रणधीर सिंह को महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।

आंनद शर्मा, गौरव यादव, भुवन भूषण यादव, प्रहलाद सिंह कृष्णिया, शरद चौधरी, राजन दुष्यंत, शंकरदत्त शर्मा, राममूर्ति जोशी, अरशद अली, आलोक श्रीवास्तव को उपमहानिरीक्षक वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है। राशी डोगरा डुडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ किरण कैंग, जय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, मारूती जोशी, विनीत कुमार बंसल, श्याम सिंह, नारायण टोगस को चयन वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है।

हर्षवर्धन अगरवाला, डॉ. अमृता दुहन, राजेश कुमार मीणा, रिचा तोमर, दिंगत आनंद को वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है। निश्चय प्रसाद एम, प्रशांत किरण, हेमंत कलाल, कंबले शरण गोपीनाथ, रोशन मीणा, बी आदित्य, अभिषेक अंडासु, मनीष कुमार को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है। ये अभी अधिकारी आगामी आदेश के वर्तनमान पद कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: …तो भजनलाल सरकार के कई मंत्रियों की होगी छुट्टी! भाजपा प्रदेश प्रभारी ने दिया बड़ा बयान

ये आइएफएस पदोन्नत

आइएफएस टीजे कविथा को मुख्य वन सरंक्षक से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है। सुगनाराम जाट, सोनल जोरिहार, आशुतोष ओझा, संग्राम सिंह कटियार, मोनाली सेन, उपकार बोराना, गणेश कुमार वर्मा को चयन वेतन शृंखला से वन संरक्षक वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है।

डॉ. कविता सिंह, अजय चित्तौड़ा, डॉ. एस सारथ बाबू, अशोक कुमार महरिया, हरिकिशन सारस्वत, देवेन्द्र प्रताप जागावत, संजय प्रकाश भादू, रमेश कुमार मालपानी, राजेन्द्र कुमार हुड्डा, महेन्द्र कुमार शर्मा, सुदर्शन शर्मा, मुकेश सैनी को कनिष्ठ प्रशासनिक से चयन वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है।

विजय शंकर पाण्डे, श्रवण कुमार आर, वैंकदोथ छेथन कुमार, सुरेश कुमार आबुसरिया, वीरेन्द्र सिंह जोरा, जिग्नेश शर्मा को वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नति मिली है। राहुल झाझडिया, कुमार शुभम, मृदुला सिंह को कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है।


यह भी पढ़ें: नए साल में यात्रियों के लिए गुड न्यूज, राजस्थान के 6 जिलों को मिलेगी सेमी हाई स्पीड रेलपथ की सौगात