5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पेपर लीक-डमी कैंडिडेट मामले में SOG का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कर्मचारियों सहित तीन अरेस्ट

Rajasthan Paper Leak: पेपरलीक मामले में एसओजी ने दो राजकीय कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी विमला विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 7 Dec 2024, 10:06 AM IST

Rajasthan paper leak

जयपुर। पेपरलीक मामले में एसओजी ने शुक्रवार को अनुचित साधनों का उपयोग करने वाले दो राजकीय कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसओजी एडीजी वी.के सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सूरजाराम जाट (27) निवासी बीकानेर, विमला विश्नोई (24) निवासी बाड़मेर और विप्लेश कुमार (26) निवासी फलौदी शामिल हैं।

ईओ आरओ परीक्षा में आरोपी सूरजाराम, तुलछाराम कालेर का निकटतम सहयोगी था और पेपर पढ़ाने में विशेष सहयोग किया था। वह वर्तमान में कार्यालय अतिरिक्त कलक्टर व सचिव मंडी विकास समिति बीकानेर में वरिष्ठ सहायक है। बता दें कि एसओजी लगातार पेपर लीक मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

आरोपी विमला पर 5 लाख का इनाम

आरोपी विमला विश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। विमला के स्थान पर दोनों पारियों में अलग-अलग डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस मामले में अब तक 15 लोग गिरफ्तार किए जा चुके है।

यह भी पढ़ें: किरोड़ी लाल मीना के समर्थन में उतरे हनुमान बेनीवाल, भजनलाल सरकार से पूछे कड़े सवाल

डमी अभ्यर्थी बिठाकर बना टीचर

वहीं, विप्लेश कुमार रीट-लेवल प्रथम परीक्षा में अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी बिठाकर चयनित हुआ है और वर्तमान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जन्मसागर फलौदी में पदस्थापित है।

यह भी पढ़ें: तूफानी रफ्तार… बदलेगा सफर का अंदाज, जयपुर से दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 50 मिनट