6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 वर्षीय कमलेश का पत्रिका ने किया सपना सच, घर में आई खुशियां, बंटी मिठाइयां

पत्रिका मेगा मानसून ऑफर में जीती लग्जरी कार
2 min read
Google source verification
jaipur

50 वर्षीय कमलेश का पत्रिका ने किया सपना सच, घर में आई खुशियां, बंटी मिठाइयां

जयपुर . आस-पड़ोस में सभी के घरों में कार है मगर हमारे लिए कार खरीदना बड़ा सपना ही था। वर्षों से योजना बना रहे थे लेकिन कार खरीद नहीं पा रहे थे। परिवार का यह सपना अब पत्रिका ने साकार किया है। इससे पूरा परिवार बहुत खुश है। यह कहना है पत्रिका मेगा मानसून ऑफर के लक्की ड्रॉ में मेगा प्राइज के रूप में लग्जरी कार जीतने वालीं 50 वर्षीय कमलेश चौधरी का। देवीनगर सोडाला निवासी कमलेश ने बताया कि 3 बेटियों और एक बेटे की पढ़ाई में ही उम्र निकल गई। फिर बेटियों की शादी की। कार के लिए बचत कभी कर ही नहीं पाए।

फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम में देखा कूपन नंबर
कमलेश ने बताया, बेटे मोहित ने पत्रिका के फेसबुक पेज पर लक्की ड्रॉ की लाइव स्ट्रिमिंग में अपना कूपन नंबर देखा तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। मोहित ने बताया कि पिता जयपाल सिंह इफ्को फर्टिलाइजर कम्पनी में फील्ड ऑफिसर हैं और फिलहाल बूंदी में कार्यरत हैं। उन्हें कार जीतने का पता चला तो वहां ऑफिस के सभी साथियों को मिठाई खिलाई।


बढ़ेगा पाठकों का विश्वास

जयपाल ने बताया कि वे वर्षों से पत्रिका के पाठक हैं। आज पत्रिका ने कार जैसा उपहार देकर उनके परिवार का बड़ा सपना पूरा किया है। इससे पत्रिका के प्रति के पाठकों का विश्वास और मजबूत होगा।

जिले बदले, अखबार नहीं
पत्नी कमलेश ने बताया, वे और उनका परिवार पिछले 25 वर्षों से पत्रिका का नियमित पाठक है। पति की नौकरी के कारण उन्होंने 3 जिले बदले मगर अखबार कभी नहीं बदला।

लाखों पाठकों ने जीते करोड़ों के उपहार
मेगा मानसून ऑफर के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित देशभर के लाखों पाठकों ने करोड़ों रुपए के उपहार जीते। इनमें राजस्थान के जयपुर व मध्यप्रदेश के इन्दौर निवासी एक-एक परिवार ने लग्जरी कार जीती। तीनों राज्यों के कोटा , जोधपुर , रायपुर , भोपाल निवासी चार परिवारों ने फैमिली कारें जीतीं।मेगा मानसून ऑफर का लक्की ड्रॉ मंगलवार को जयपुर में पत्रिका के झालाना स्थित कार्यालय में निकाला गया। कम्प्यूटर की रेण्डम ऑनलाइन तकनीक से शहर के गणमान्य लोगों ने बटन दबाकर यह ड्रॉ निकाला। इसमें लाखों पाठकों ने कुल 23 प्रकार के उपहार जीते। ऑफर के तहत देशभर से पत्रिका के लाखों ने पाठकों ने भाग लिया और अपने कूपन पत्रिका के कार्यालयों में जमा कराए थे।