
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Pension Hike : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने पदभार संभालने के दो साल के भीतर ही मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर ₹1,300 कर दी है।
शून्यकाल के दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा के उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए अविनाश गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने चरणबद्ध तरीके से पेंशन राशि में वृद्धि की है।
सवाल का जवाब देते हुए अविनाश गहलोत ने कहा, वर्ष 2024 में एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1150, वर्ष 2025 में 1150 रुपए से बढ़ाकर 1250 रुपए तथा वर्ष 2026 में 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रतिमाह कर दिया है।
अविनाश गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लाभार्थियों की पेंशन बकाया नहीं है। माह पूरा होने के साथ ही पेंशन का समयबद्ध भुगतान कर दिया जाता है।
अविनाश गहलोत ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को पेंशन दी जा रही है।
हरिमोहन शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने चार महीने तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन रोक रखी थी और विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद ही बकाया राशि जारी की। सरकार ने चार महीने तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण नहीं किया।
हरिमोहन शर्मा ने आगे कहा, यह दिलचस्प है कि विभाग का नेतृत्व गहलोत कर रहे हैं। एक गहलोत गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में विश्वास रखते थे, जबकि दूसरे गहलोत चार महीने तक पेंशन जारी नहीं करते।
पेंशन में आवश्यकतानुसार नियमित वृद्धि नहीं की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भी उतनी वृद्धि नहीं की गई है जितनी होनी चाहिए थी।
Updated on:
26 Feb 2026 01:47 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:47 pm
