26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबरः गैंगस्टर रोहित गोदारा का ये खास गुर्गा अरेस्ट, खुलेंगे बड़े राज, जल्द ही सलाखों के पीछे होगा गैंगस्टर

Rajasthan Crime News: राजस्थान पुलिस की AGTF ने सुजानगढ़ के जेडीजे ज्वैलर्स फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित गोदारा गैंग के इस गुर्गे पर थी बड़ी कार्रवाई।

2 min read
Google source verification
Gangster Rohit Godara

रोहित गोदारा। फाइल फोटो- पत्रिका

Rajasthan Police AGTF Action: राजस्थान में संगठित अपराध और गैंगस्टर कल्चर के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एडीजी दिनेश एम.एन. के कड़े निर्देशन में टीम ने सुजानगढ़ के बहुचर्चित 'जेडीजे ज्वैलर्स' फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश कृष्ण सिंह को दबोच लिया है। कृष्ण सिंह पिछले 3 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था।

पाताल से ढूंढ निकाला रोहित गोदारा का खास गुर्गा

पकड़ा गया आरोपी कृष्ण सिंह कोई साधारण अपराधी नहीं है। वह लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े रोहित गोदारा और वीरेन्द्र चारण गैंग का बेहद सक्रिय और भरोसेमंद सदस्य माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कृष्ण सिंह रंगदारी (एक्सटॉर्शन) वसूलने के लिए व्यापारियों पर फायरिंग करवाने और हत्या जैसे संगीन मामलों में वांटेड था। सुजानगढ़ के जेडीजे ज्वैलर्स पर हुई फायरिंग ने पूरे प्रदेश में दहशत फैला दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।
एजीटीएफ की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी क्यों न छिप जाए, राजस्थान पुलिस के पंजे से नहीं बच पाएगा।

27 मुकदमों का 'सिरदर्द' लक्ष्मण सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में

कृष्ण सिंह के साथ ही एजीटीएफ ने एक और बड़ी मछली का शिकार किया है। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो शातिर और आदतन अपराधी है। लक्ष्मण सिंह पर हत्या के प्रयास और लूट जैसे करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से जयपुर के वैशाली नगर और मकराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। इन दोनों की गिरफ्तारी से संगठित अपराध के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

इन जांबाजों ने दिया अंजाम: टीम एजीटीएफ की मेहनत लाई रंग

इस पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। टीम की सफलता में इन अधिकारियों और जवानों की विशेष भूमिका रही:

  • टीम प्रभारी: सोहन सिंह (प्लाटून कमांडेंट)
  • विशेष सहयोगी: हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, होशियार सिंह, प्रवीण कुमार, जुगन सिंह, महावीर सिंह।
  • ग्राउंड फोर्स: कांस्टेबल मोहित महला, जगदीप, जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र कुमार।

पूछताछ में खुलेंगे कई बड़े राज

पुलिस अब इन दोनों गैंगस्टर्स से कड़ी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि कृष्ण सिंह से पूछताछ के दौरान रोहित गोदारा के ठिकानों और प्रदेश में सक्रिय अन्य गुर्गों के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान इन्हें किन-किन सफेदपोशों या स्थानीय बदमाशों ने शरण दी थी। राजस्थान पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से प्रदेश के अन्य वांटेड गैंगस्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है— या तो अपराध छोड़ दो, या सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहो।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग