13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्थे चढ़ा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, अब होंगे कई खुलासे

Rajasthan News : चौमूं पुलिस ने करीब 3 वर्ष पहले एक ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में वांटेड चल रहे डींगवाल (हनुमानगढ़) हाल चंडीगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पंजाब के पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर शनिवार देर रात गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Feb 12, 2024

gangster_vikram_barad_.jpg

Rajasthan News : चौमूं पुलिस ने करीब 3 वर्ष पहले एक ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले में वांटेड चल रहे डींगवाल (हनुमानगढ़) हाल चंडीगढ़ निवासी कुख्यात गैंगस्टर विक्रम बराड़ को पंजाब के पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। वांटेड विक्रम बराड़ कई राज्यों में वांटेड चल रहा था और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। आरोपी भी पुलिस से बचने के लिए दुबई भाग गया था। एनआईए वांटेड विक्रम बराड़ को जुलाई 2023 में दुबई से पकड़कर भारत लेकर आई थी। आरोपी एक अन्य मामले में पटियाला जेल में बंद था।

थानाप्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी विक्रम ने चौमूं शहर के बापू बाजार स्थित कसाईयों की मोरी में करीब 3 वर्ष पहले एक ज्वैलर्स शोरूम में अपने साथियों के साथ डकैती डाली थी। वह वारदात का मास्टरमाइंड भी है। आरोपी को पटियाला से शनिवार देर रात चौमूं लेकर आए थे और रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से 5 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। आरोपी व उसके साथियों ने एमके एण्ड संस ज्वेलर्स शोरूम पर 11 अप्रेल 2021 को डाका डाला। वारदात में आरोपी करीब 12 लाख रुपए, डेढ़ किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी लेकर भाग गए थे। इस मामले में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मास्टरमाइंड विक्रम बराड़ फरार चल रहा था।


पैर और कमर में चोट होने से आरोपी विक्रम बराड़ बैसाखियों के सहारे चलकर कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेशी पर पहुंचा। सुरक्षा के लिहाज से चौमूं थाने में क्यूआरटी स्पेशल कमांडों तैनात रहे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया।


आरोपी के खिलाफ राजस्थान सहित कई राज्यों में कई आपराधिक धाराओं में मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ पीलीबंगा, हनुमानगढ़, स्पेशल सेल दिल्ली, इस्लामाबाद कुरुक्षेत्र, थानेसर सदर कुरुक्षेत्र, नकोदर सिटी, बरेटा मानसा, कोटकपुरा सिटी, फरीदकोट सिटी, फरीदकोट सदर, एनआईए दिल्ली एवं चौमूं में एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक वारदात के मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर संपत नेहरा का सबसे बड़ा खुलासा, इस तरह सलमान के मर्डर का प्लान कर रहा लॉरेंस


ज्वैलर्स शोरूम में डकैती मामले में सुमेर सिंह उर्फ पपल्या, शशांक पांडे, ललित सोनी, महेश कुमार, योगेंद्र सिंह मूड उर्फ मुंडिया, मनोज कुमार नेहरा, जितेंद्र कुमार बाटड़, गोविंद सैनी और भूपेंद्र कुमावत को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया सोना-चांदी भी बरामद किया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत