5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19 पोर्न साइट व 200 अश्लील लिंक बंद, राजस्थान पुलिस की कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक ने दिए आदेश, हर थाना स्तर पर नजर रखने के लिए एक या दो पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण। बच्चों से संबंधित थी पोर्न साइट, प्रदेश में महिला और बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो भी अपलोड किए गए थे    

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Deepshikha

Jan 06, 2020

porn sites closed

चाय में नशे की दवा मिलाकर दोस्त की पत्नी को किया बेहोश, और फिर... वायरल कर दिया अश्लील वीडियो

जयपुर. राजस्थान पुलिस की बच्चों से संबंधित पोर्न साइट और सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने वाले अश्लील वीडियो व फोटो पर विशेष नजर है। गत चार माह में 19 बाहरी पोर्न साइट बंद करवाई, जो विदेशी और राज्य के बाहर से संचालित हो रही थी। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब पर अपलोड किए गए प्रदेशभर में 200 महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो व फोटो के लिंक भी बंद करवाए गए।

पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित बढ़ते अपराध को लेकर गहरी चिंता जताई और इस तरह की साइट व अश्लील लिंक के लिए खिलाफ करने के लिए प्रदेश के सभी थानों में एक या दो पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं। इसकी जिम्मेदारी एसओजी के अंतर्गत आने वाले सायबर थाने को दी है।

महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हाल ही सायबर थाने के उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा ने सभी जिलों के दो-दो पुलिसकर्मियों को पोर्न साइट व अश्लील वीडियो और फोटो लोड कर दिए जाने के बाद कैसे कार्रवाई की जाए। इसका प्रशिक्षण दिया गया। संबंधित जिले के प्रशक्षिण लेने वाले पुलिसकर्मी थानों में से तकनीकी जानने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों पर अकुंश लगाया जा सके। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश पोर्न साइट 18 वर्ष से अधिक उम्र और दस्तावेज लेने के बाद खुलती हैं। जबकि कई पोर्न साइट सीधे ही खुल जाती हैं। ऐसी साइट और बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो वाली साइट के संबंध में सायबर थाना को शिकायत की जा सकती है।

ताकि प्रदेशभर में हो सके कार्रवाई

अश्लील वीडियो और फोटो खींचकर अपलोड करने की शिकायतें पुलिस को मिलती रहती हैं। लेकिन तकनीकी जानकारी के अभाव में पुलिस कार्रवाई नहीं पाती। जबकि पोर्न साइट और अश्लील वीडियो अपलोड करने का सिलसिला बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने सभी थाना पुलिस के एक या दो पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया है।