2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : नकल के लिए आए तरह-तरह के ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुलिस भी परेशान

पुलिस ने परीक्षार्थियों को सावचेत रहने के लिए कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 12 Jul 2018, 10:21 PM IST

Rajasthan Police Constable Recuritment

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : नकल के लिए आए तरह-तरह के ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुलिस भी परेशान

जयपुर। राजस्थान पुलिस में 13142 पदों की भर्ती परीक्षा 14 और 15 जुलाई को होगी। पुलिस प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके साथ ही परीक्षा में नकल कराने के लिए अलग—अलग तरह के ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बाजार में पहुंच गए हैं। शहर के प्रमुख बाजारों पर पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। ये काफी कम कीमत में बाजार में उपलब्ध है। वहीं कुछ दुकानदार इन्हें चोरी—छिपे बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नकल कराने का यह सामान दिल्ली और अन्य राज्यों से बाजार में आ रहा हैं। नकल कराने के इन आधुनिक साधनों पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।


पुलिस मुख्यालय ने परीक्षार्थियों को सावचेत रहने के लिए कहा है। परीक्षार्थी किसी भी गिरोह या व्यक्ति के झांसे में आकर नकल करवाने के बदले में रुपए ना दें। इस बार सभी परीक्षा केन्द्रों पर सख्ती रहेगी। संदिग्ध लगने वाले विद्यार्थियों की पूरी तलाशी ली जाएगी। यहां तक की अनुचित सामग्री मिलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं बाजार में छोटे-छोटे ब्लूटूथ की खरीदारी करने वालों को भी सावचेत किया है कि इस पर इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा उपकरणों से परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी।

रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसें
पुलिस मुख्यालय ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए प्रदेशभर में रोडवेज प्रशासन को अतिरिक्त बसों का संचालन करने के लिए पत्र लिखा। इसके बाद गुरुवार से ही रोडवेज प्रशासन ने 200 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया। वहीं बिजली विभाग को परीक्षा केन्द्र क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए भी पत्र लिखा है।

जारी की गाइड लाइन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार परीक्षा सेंटर पर प्रवेश पाने वालों छात्रों की कड़ी तलाशी होगी। छात्र नियमानुसार बताई गई ड्रेस पहनकर आएं। नहीं तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो, दो पारदर्शी बॉलपेन एवं सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी लाएंगे।