1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: सभी जिलों का परिणाम जारी

Rajasthan Police Constable Result — पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को राजस्थान के सभी जिलों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan police constable result 2021

जयपुर। Rajasthan Police Constable Result — पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को राजस्थान के सभी जिलों में हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को छह जिलों का परिणाम घोषित किया था।

पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि भर्ती परीक्षा और पदोन्नति बोर्ड की एसपी ममता गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किए। राजस्थान के सभी जिलों के साथ आरएसी बटालियन और जीआरपी का भी परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को एमबीसी बटालियन का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांस्टेबल भर्ती 2020 के मामले में एकलपीठ के आदेश पर राज्य सरकार की अपील पर खंडपीठ ने बुधवार को अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने गुरुवार को तत्काल जिलेवार भर्ती का परिणाम जारी करने शुरू कर दिए थे।

उल्लेखनीय है कि एकलपीठ ने जहीर अहमद की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के 5,438 पदों पर नियुक्ति के मामले में जिलावार मेरिट बनाने को गलत माना था। इसी वजह से पुलिस मुख्यालय भर्ती बोर्ड परिणाम जारी नहीं कर पा रहा था।

12.41 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा -
पुलिस विभाग में 5,438 कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें से 12.41 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

यहां देखें रिजल्ट
अभ्यर्थी अपने परिणाम राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर सब्मिट करना होगा।