2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ढ़ोगी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, इतनी महिलाओं के साथ रह रहा था लिवइन में.. थाने आ रहे महिलाओं के पति

जिन महिलाओं के साथ बाबा रहा था उनमें कोई सरकारी शिक्षिका तो कोई सम्पन्न परिवार की बहू, पीहर और ससुराल दोनो को छोड़कर बाबा की शरण में रह रही थी महिलाएं। बाबा पूजा पाठ के नाम पर उनके साथ संबध बनाता और उनके रुपयों पर ही ऐश कर रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
Tantra Mantra Totke

शॉपिंग मॉल में चल रहा था ऐसा कारोबार,जिसने भी सुना रह गया हैरान

जयपुर
चाकसू थाना पुलिस ने एक अनोखा केस दर्ज किया है। एक बाबा पर आरोप है कि उसने लिवइन में कई महिलाओं को रखा है और सभी को तंत्र-मंत्र से वश में किया है। बाबा के तंत्र मंत्र के चलते ही सम्पन्न परिवार की होने के बाद भी ये अपने पीहर और ससुराल से अलग रह रही हैं। दर्ज केस में ऐसी तीन महिलाओं का जिक्र किया गया है। बाबा पर लाखों रुपए ठगने का भी आरोप है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। चाकसू पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी है और शिकायत के साथ ही कुछ सबूत भी दिए हैं। सरकारी शिक्षक अशोक ने पुलिस को बताया कि शाहनवाज नाम का एक व्यक्ति जो खुद को सीबीआई अफसर बताता है फेंसबुक पर। वह तंत्र मंत्र करता है और विवाहित महिलाओं को प्रसाद देकर अपने चंगुल में फंसाता है।

अशोक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अशोक की पत्नी और दो अन्य महिलाएं अपने पीहर और ससुराल को छोडकर कई महीनों से शहनवाज के साथ या उसके आसपास ही किराये के कमरों में रह रही है। अक्सर शहनवाज पूजा पाठ करने के नाम पर उनके पास आता है और लाखों रुपए ठगता है। एफआईआर में जिन तीन महिलाओं का जिक्र हैं उनमें से एक तो चाकसू क्षेत्र में ही सरकारी शिक्षका है।

अशोक ने पुलिस को बताया कि इन महिलाओं के अलावा चाकसू और सांगानेर क्षेत्र की कई विवाहित महिलाएं शाहनवाज के संपर्क मंे हैं। गौरतलब है कि इसी तरह का एक मामला कुछ दिन पहले हरमाड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया था। हरमाड़ा क्षेत्र में ही स्थित एक आश्रम में रहने वाले बाबा पर कई महिलाओं से जबरन संबध बनाने का आरोप लगा था।

Story Loader