31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 किलोमीटर की दौड़ में गई पुलिसकर्मी की जान, एक महीने में ट्रेनिंग के दौरान तीन जवानों की मौत

Jaipur Police Commissionerate के कोमा में गए तीसरे जवान ने भी तोड़ा दम, भिलाई में 10 किलोमीटर दौड़ ( 10 km training race ) में कोमा में चले गए थे तीनों जवान ( Three Policemen in comma )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 9 Jul 2019, 3:43 PM IST

jaipur

10 किलोमीटर की दौड़ में गई पुलिसकर्मी की जान, एक महीने में ट्रेनिंग के दौरान तीन जवानों की मौत

मुकेश शर्मा / जयपुर। पुलिस में भर्ती हो अपराधियों पर लगाम लगाने की कसम लेने वाले तीसरे जवान सोहनलाल ने भी मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भिलाई के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे पहले छह जून को मोहनलाल चौधरी और फिर 11 जून को अजय सिंह ने दम तोड़ दिया था। सोहनलाल तभी से कोमा में चल रहा था। सोहनलाल का शव मंगलवार देर रात तक उसके घर पहुंचने की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में 11 हजार कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई थी। राजस्थान में सभी जवानों को एक साथ प्रशिक्षण देने की व्यवस्था नहीं होने पर सीआइएसएफ ( CISF Training Camp ) और बीएसएफ के प्रशिक्षण केन्द्रों ( BSF Training Camp ) पर भी जवानों की ट्रेनिंग चल रही है। जयपुर कमिश्नरेट ( Jaipur Police Commissionerate ) के 973 भर्ती हुए जवान जनवरी माह से भिलाई के उतई स्थित सीआइएसएफ कैम्प में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी नवम्बर में प्रशिक्षण अवधि पूरी होनी है।

2 जून को 6.30 से 7.30 बजे वाले बैच की 10 किलोमीटर दौड़ ( Police 10 km Training Race ) थी। इसी दौड़ के दौरान चार जवानों की तबीयत बिगड़ गई। चारों को कैम्प स्थित स्वास्य केन्द्र में पहुंचाया, जहां पर एक जवान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि मोहनलाल चौधरी निवासी प्रागपुरा, अजय सिंह निवासी जयपुर जिले के मेड़ और सोहनलाल गुर्जर निवासी नागौर के कुचामन क्षेत्र निवासी कोमा में चले गए थे। इन जवानों में छह जून को मोहनलाल चौधरी ने और इसके बाद 11 जून को अजय सिंह ने दम तोड़ दिया। तीसरे जवान सोहनलाल ने भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य सभी जवान सकुशल
भिलाई प्रशिक्षण में गए तीसरे जवान सोहनलाल की भी मृत्यु हो गई। सोहनलाल के साथ कोमा में चले गए दो जवानों की पहले मृत्यु हो गई थी। हालांकि अब अन्य सभी जवान सकुशल हैं।

अजयपाल लांबा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था), जयपुर