जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि चंदवाजी थाना पुलिस ने सोडाला के शिवाजी नगर निवासी रिसोर्ट संचालक संजय लुहाड़िया (49)और मानसरोवर में शिप्रापथ निवासी पार्टी आयोजक हर्षवर्धन सैनी (39) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13.39 ग्राम स्मैक, 7 हुक्का, पांच पाइप, आठ हुक्का फ्लेवर, बीयर की 506 बोतल, अंग्रेजी शराब की 17 बोतल सहित अन्य सामग्री जब्त की है। शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन नॉकआउट के तहत पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित लबाना में यह कार्रवाई की।