
गुजरात में पूनियां ने राजस्थान सरकार को बताया नकारा, कहा इनसे सावधान रहें
जयपुर। गुजरात के दो दिवसीय दौर पर गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राजस्थान सरकार को घेरा। उन्होंने गुजरात में कहा कि 4 वर्षों में कांग्रेस का जो अंतर्कलह व अन्तर्विरोध था, उससे हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल होगा। टूटती बिखरती पार्टी राजस्थान के विकास को पीछे धकेल रही है। राजस्थान को अपराधों की राजधानी बनाने वाली पार्टी, राजस्थान को बेरोजगारी में नंबर वन बनाने वाली पार्टी, राजस्थान को दुष्कर्म में नंबर वन, भ्रष्टाचार में नंबर वन यदि यही राजस्थान मॉडल है तो मैं गुजरात की जनता से यह अपील करूंगा कि कम से कम इनसे सावधान रहें।
पूनियां ने गांधी नगर में प्रेस वार्ता में कहा कि गुजरात और राजस्थान दोनों का संबंध भाई जैसा है। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाए, इसी मंशा के साथ राजस्थान से मैं और पूरी टीम गुजरात के जनमानस को अपील करने के लिए यहां आए हैं और चुनाव तक गुजरात में भाजपा के विजय संकल्प 2022 को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि गुजरात के विकास में गुजरात की आर्थिक तरीके में राजस्थान के प्रवासियों का बड़ा योगदान है। इसलिए गुजरात और राजस्थान में समरसता दिखती है।
यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत में अब भाजपा से लड़ने की हिम्मत नहीं-तिवाड़ी
नकारा और निकम्मी सरकार
पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसी राजस्थान मॉडल की चर्चा की थी। लेकिन मैं फिर भी अपने बुद्धि विवेक से जितनी मेरी जानकारी है प्रतिपक्ष के पार्टी के अध्यक्ष के नाते मैं खुद 1990 से राजनीति में हूं मैंने कभी इस तरीके की राजस्थान में नकारा, निकम्मी, भ्रष्ट और अकर्मण्य सरकार नहीं देखी। राजस्थान को आप सब जानते हैं राजस्थान को शांतिपूर्ण प्रदेश माना जाता है। लेकिन 7 लाख 97 हजार केस रजिस्टर्ड होना राजस्थान की कानून व्यवस्था की पोल खोल देता है। देश की सर्वाधिक बेरोजगारी राजस्थान में है। यह राजस्थान का मॉडल है तो गुजरात की जनता को सावधान हो जाना चाहिए की अशोक गहलोत गुजरात में कौन सा मॉडल लेकर आने वाले हैं।
Published on:
14 Oct 2022 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
