22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: ‘कुनबा’ बढ़ाने की कवायद… कई प्रमुख लोगों ने थामा भाजपा का दामन, ज्यादातर की हो रही ‘घर वापसी’

Rajasthan Politics: प्रदेश में इसी साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ये राजनितिक दल अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Aug 12, 2023

bjp.jpg

जयपुर। Rajasthan Politics: प्रदेश में इसी साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में हैं। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए ये राजनितिक दल अपने-अपने कुनबे को बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं। इसी बीच नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ने लगा है।

इसी क्रम में आज प्रदेश भाजपा में करीब कई प्रमुख शख्सियतों ने पार्टी का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व विधायक, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, रिटायर्ड जज, कर्मचारी नेता शामिल हैं। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में इन सभी प्रमुख नेताओं का पार्टी में स्वागत-अभिनन्दन किया और सदस्यता ग्रहण करवाई।

ये प्रमुख लोग हुए शामिल
भाजपा में शामिल होने वाली शख्सियतों में सेवानिवृत्त न्यायाधीश और गुर्जर समाज के वरिष्ठ नेता किशन लाल गुर्जर, करौली के पूर्व जिला परिषद सदस्य अतर सिंह गुर्जर, पूर्व आईपीएस अफसर एवं मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी पवन कुमार जैन, भरतपुर के पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, भारतीय राष्ट्रीय कृषि विपणन सहकारी संघ के पूर्व कार्यकारी निदेशक सुभाष सिंह, सागवाड़ा की पूर्व विधायक अनिता कटारा, वर्तमान में कांग्रेस की महिला (इंटक) प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुरेखा चौधरी, राजस्थान पंचायत समिति की पूर्व सदस्य सुशीला खैरवा, रूपवास विधानसभा के पूर्व विधायक मोती लाल करैरा, राजस्थान संयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश कुमार व्यास, पिछले 22 वर्षें से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे डॉ. दिनेश यादव, पूर्व रेलवे के अधिकारी एवं कांग्रेस नेता डॉ. किशनलाल मेघवाल और उनके समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: चुनावी तैयारियों की चर्चा के बीच उखड़े गहलोत, मंत्रियों-नेताओं को सुनाई खरी-खरी

खरेरा-गुर्जर सहित अन्य की घर वापसी
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे प्रमुख लोगों में से ज़्यादातर की घर वापसी हुई है। पूर्व विधायक मोतीलाल खरेरा, पूर्व विधायक गोपीचंद गुर्जर, पूर्व विधायक अनिता कटारा और कर्मचारी नेता महेश व्यास पुनः पार्टी में लौटे हैं। इन सभी ने विभिन्न कारणों से पूर्व में पार्टी सदस्यता छोड़ दी थी।

पार्टी में अभी और होगी जॉइनिंग : अरुण सिंह
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावी माहौल में भाजपा की लहर चल रही है और पार्टी की निश्चित विजय को देखते हुए अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व अधिकारियों और अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राजस्थान परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, कुशासन, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, युवा बेरोजगार और किसान परेशान हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिम्मेदार हैं। आने वाले दिनों में और भी लोगों की भारतीय जनता पार्टी में जॉइनिंग होने वाली है। गहलोत सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना ही पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : फ्री स्मार्टफोन के बाद अब इस बड़ी योजना की लॉन्चिंग का काउंटडाउन, लेकिन ऐन पहले आई ये लेटेस्ट अपडेट

कांग्रेस ने तोड़ने का, प्रधानमंत्री ने जोड़ने का काम किया: सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही देश को जोड़ने का काम किया है। आज देश के हर क्षेत्र के लोग प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद देते हैं। आज अन्य पार्टियों के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पूर्व अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, मैं उन सभी का पार्टी में स्वागत करता हूं और हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

महिलाओं को फ्री फोन नहीं, सुरक्षा चाहिए : राजेंद्र राठौड़
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज मुख्यमंत्री कितना भी बंदर बांट कर लें, लेकिन हमारे प्रदेश की महिलाएं स्मार्टफोन मिलने से खुश नहीं होंगी। उन्हें प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल चाहिए।