2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: …तो कैसे नहीं मानेंगे? किरोड़ी मीना के इस्तीफे पर सचिन पायलट ने कही ये बड़ी बात

Rajasthan: टोंक विधायक सचिन पायलट ने बुधवार को किरोड़ी लाल मीना के इस्तीफे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 29 Aug 2024, 1:48 PM IST

राजस्थान के जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट ने बुधवार को भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि विरोधियों का समान करना और अपने प्रतिद्वंद्वियों को इज्जत देना, संयम और मर्यादा की सीमा को नहीं लांघना, यह हमारी राजनीति का परिचय है।

सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान तो अतिथि देवो भव: की भूमि है, जो भी आए उसका स्वागत है। राजनीति की बात है तो उपचुनाव आ रहे हैं, दो-दो हाथ कर लेंगे। पायलट कस्बे के दांतली में राव बादा मूर्ति स्थापना की प्रथम वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें चार सौ पार हो जाती तो देश में क्या-क्या बदल जाता। राहुल गांधी ने भाजपा का तीसरी बार विजयी रथ रोक दिया है। केंद्र में जब से वे नेता प्रतिपक्ष बने हैं, भाजपा के बडे़-बडे़ नेताओं के चेहरे मुरझा गए हैं।

यह भी पढ़े : कॉलेज छात्र ने लड़की को झांसा देकर कमरे पर बुलाकर किया रेप, निगरानी में खड़े रहे 2 साथी

किरोड़ी को मन से मनाएं- पायलट

पायलट ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि डॉ. किरोड़ी लाल मीना मंत्री हैं। भाजपा उन्हें मन से मनाए तो मान जाएंगे। लेकिन सही मन से मनाया ही नहीं तो कैसे मानेंगे? हालांकि भाजपा का यह अंदरूनी मामला है।

यह भी पढ़े : Good News: मोदी सरकार की ‘राजस्थान’ को बड़ी सौगात, करीब 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार!