15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: राजनीति के रावण हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत: शेखावत

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा की चुनावी राजनीति अभी सिरे भी नहीं चढ़ी है कि नेताओं के राजनीतिक दुश्मनी सिर चढ़कर बोल रही है। जुबान तल्ख हो गई है और व्यवहार रूखा होता दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification
 Gajendra Singh Shekhawat Said CM Gehlot Ravana Of Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा की चुनावी राजनीति अभी सिरे भी नहीं चढ़ी है कि नेताओं के राजनीतिक दुश्मनी सिर चढ़कर बोल रही है। जुबान तल्ख हो गई है और व्यवहार रूखा होता दिखाई दे रहा है। राजनीति में विधानसभा चुनाव का रूख तो जनता तय करेगी लेकिन तल्खी और राजनीतिक तेवर कहीं ने कहीं वैचारिक खाई को चौड़ा कर रहे हैं।

राजस्थान की चुनावी राजनीति में अब राजनीतिक हमला सरकार की नीतियों पर न होकर अब व्यक्तिगत होता दिखाई दे रहा है। केंद्रीयमंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तो जगजाहिर है लेकिन गुरुवार को यह बेहदत व्यक्तिगत होते दिखाई दी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण तक कह डाला।

वह भाजपा की जनाक्रोश रैली एवं महाघेराव से पहले सुभाष चौक में सभा को संबोधित कर रहे थे। शेखावत ने कहा कि साढ़े चार साल से गहलोत सरकार जनता को लूट रही है। धोखा दे रही है। जनता राजनीति के रावण अशोक गहलोत को हटाने का संकल्प लें। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के लिए केंद्र सरकार ने करीब चालीस करोड़ राज्य सरकार को दिए, लेकिन राजस्थान में मुश्किल से छह से सात हजार करोड़ रुपए खर्च हुए।


यह भी पढ़ें : CM Ashok Gehlot ने प्यार से चूमा और मुस्कुराकर खिंचवाने लगे फोटो, देखें Video


मौजूदा राज्य सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है। महंगाई राहत शिविरों के नाम पर केवल गरीबों एव किसानों को परेशान किया जा रहा है। जब सबकुछ ऑनलाइन है तो फिर शिविरों में बुलाकर रजिस्ट्रेशन की क्या जरूरत है। उज्ज्वला योजना के नाम पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की योजना आमजन के साथ छलावा है।

राजस्थान की अत्याचारी एवं भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए एकजुट होना होगा। सभा के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने कलक्ट्रेट गेट पर आकर जिलाध्यक्ष गौतम दक एवं विधायक चन्द्रभान सिंह से ज्ञापन लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस को एक बार लाठियां भी भांजनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : Gehlot हैं जादूगर, आखिकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मान ही गए और पूछ बैठे अब कौन से जादू ... ?

विदेशी आक्रांताओं का दूसरा रूप कांग्रेस
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं को देश से निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ा, उसी तरह प्रदेश में कांग्रेस भी विदेशी आक्रांताओं का दूसरा रूप है। कांग्रेस सरकार का उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। जोशी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार यदि महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती तो उसे कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। राजस्थान सरकार किसानों और युवाओं को गुमराह कर रही है। जोशी ने कहा कि मेवाड़ की धरती पर भगवा नहीं फहरेगा तो कहां फहरेगा?

मुख्यमंत्री वसुंधरा ने बताया था नींबू:

भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इशारों-इशारों में गहलोत को नींबू बता दिया था। उन्होंने कहा कि उन पर आरोप लगते हैं कि वह उनसे मिली हुई हैं। अब आप ही बताइए कि दूध और नींबू कभी मिले हैं क्या?