Rajasthan Politics: राजस्थान की भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अपने बयानों के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस बार ऐसा बयान दिया है जिसको सुनकर हर कोई हैरत में हैं। डॉ. किरोडी लाल मीणा ने कहा कि बाबा दो तरह के होते हैं, एक तरह के बाबा तपस्या करते हैं और मैं सड़क छाप बाबा हूं। किसी पर भी अत्याचार हुआ तो मैं भागकर मदद करने को तैयार रहता हूं।