
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। राहुल गांधी यह बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है? कांग्रेस का असली चरित्र यही है। इनका राष्ट्रहित से कोई सरोकार नहीं है।
सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को ‘समालखा’ विधानसभा प्रत्याशी समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जमीन वह तपोभूमि है, जिसने सनातन धर्म और संस्कृति को लगातार मजबूत करने का काम किया है। पड़ोसी राज्य होने के कारण राजस्थान और हरियाणा में बहुत गहरा रिश्ता है। राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपए की लागत से खाटू श्याम में कॉरिडोर विकसित करेगी, जिससे दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी।
वहीं, हरियाणा के इंद्री विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामकुमार कश्यप के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करतो हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में लोक लुभावने वादे करके जनता को ठगने का काम करती है। इस पार्टी के पिछले कई घोषणा पत्रों को देखने से यही पता चलता है कि 40 वर्ष पहले की गई घोषणाएं अभी भी उनके घोषणा पत्र में शामिल की जा रही हैं।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। उनकी बेशकीमती जमीनों को सस्ती दरों पर खरीद कर 2 रुपये तक के चेक बांटे गए। जब 2014 में हरियाणा और देश में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से किसानों की दिशा और दशा बदल गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही सबसे पहले किसान सम्मान निधि की किश्त जारी करने की फाइल साइन की थी। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री किसान वर्ग के कल्याण के लिए कितने गंभीर एवं संवेदनशील है।
Published on:
27 Sept 2024 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
