Rajasthan Politics : बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के राजकुमार रोत ने चुनाव जीता है। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है कि BAP अब NDA में शामिल होगी! इस पर बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने बेहद सीधे सादे शब्दों में पूरी तस्वीर साफ कर दी है। राजकुमार रोत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट X पर लिखा कि बांसवाड़ा संसदीय क्षेत्र में हमारा NDA में सम्मिलित होने की झूठी अफवाह फैला कर विरोधी खुश हो रहे हैं। इन अफवाहों से बचे, बीएपी विपक्ष के साथ स्वतंत्र रहकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के हकों की लड़ाई लड़ेगी।